फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dholpur: गढ़ी लज्जा गांव में लज्जा लज्जित, भागवत कथा खत्म होते ही डांसर्स लड़कियों ने जमकर लगाए अश्लील ठुमके

Wed, 05 Jul 2023 10:32 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर

सार

Dholpur Female Dancer Viral Video: राजस्थान में धौलपुर जिले के सैंपऊ गढ़ी लज्जा में भागवत कथा के समापन पर आयोजित भंडारे के बाद रात को मंच पर महिला डांसरों के द्वारा अर्धनग्न कपड़े पहनकर अश्लील डांस किए गए। इसको लेकर सोशल मीडिया पर आयोजकों को लोग खरी-खोटी सुना रहे हैं।
विज्ञापन
लड़कियों ने जमकर लगाए अश्लील ठुमके - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

धौलपुर जिले के सैंपऊ गढ़ी लज्जा में भागवत के मंच पर अश्लील डांस कार्यक्रम के कई वीडियो गांव के युवाओं ने सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिए हैं, जिसे लेकर क्षेत्र के लोग एक धार्मिक मंच पर इस तरह की हरकत की कड़े शब्दों में भर्त्सना कर रहे हैं।

विज्ञापन


बता दें कि पूरा मामला तीन जुलाई की रात का है। उपखंड के गांव गढ़ी लज्जा में भागवत कथा के समापन पर आयोजित भंडारे के बाद शाम को भागवत मंच पर जो वाक्या हुआ, वह बेहद लज्जा जनक और शर्मसार करने वाला था। लोगों की माने तो जिस मंच से सात दिन तक श्रीमद् भागवत कथा प्रवक्ता के द्वारा ज्ञान भक्ति और वैराग्य का संदेश देकर श्रोताओं को धार्मिक प्रवचन दिए गए थे। उसी मंच पर इस तरह की अश्लीलता और फूहड़पन की कल्पना भागवत सुनने वाले महिला-पुरुष श्रोताओं ने सपने में नहीं की थी।

भागवत भंडारे के बाद शाम को मंच पर सजी महफिल में जैसे ही अर्धनग्न हालत में महिला डांसरों ने एंट्री की तो माहौल एकदम से बदल गया। मंच पर ऐसा डांस देखकर महिलाएं और बुजुर्ग शर्मसार हो गए। श्रोताओं में ज्यादातर युवा वीडियो बनाने में व्यस्त हो गए, जबकि कुछ इस फूहड़ता को देख कार्यक्रम से उठकर ही चले गए।
विज्ञापन


लोग कुछ समझते इसके पहले ही अर्धनग्न (काले कपड़े पहने) हालत में डांसरों ने डांस शुरू कर दिया। धार्मिक आयोजन के दौरान ऐसी फूहड़ता देख बुजुर्ग और महिलाएं काफी असहज स्थिति में आ गए। लोगों ने इसका विरोध तो किया ही साथ ही कार्यक्रम से उठकर भी चले गए।

आयोजकों ने लोगों को रोकने की कोशिश की, लेकिन लोगों का कहना था कि हम मंच पर रासलीला रामलीला देखने के लिए आए थे न कि फूहड़ डांस देखने के लिए। भागवत कथा के मंच पर बेहद फूहड़ तरीके से किए गए अश्लील डांस का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, लोग आयोजकों को जमकर भला बुरा कह रहे हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें