फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dholpur: बाइक रिक्शा पलटने से दादा और पोती की मौत, दो लोग घायल, बसेड़ी-बयाना रोड पर हुआ हादसा

Fri, 29 Sep 2023 07:22 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर

सार

Dholpur News: धौलपुर जिले में बाइक रिक्शा पलटने से दादा और पोती की मौत हो गई। वहीं, दो लोग घायल हुए हैं। यह हादसा बसेड़ी-बयाना मार्ग पर हुआ है।
विज्ञापन
अस्पताल में घायलों का इलाज जारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

धौलपुर में बसेड़ी थाना इलाके के बयान मार्ग पर शुक्रवार को परौआ गांव के नजदीक तेज रफ्तार में बाइक रिक्शा बेकाबू होकर पलट गया। दुर्घटना में दादा और सात साल की पोती की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। दो लोग दुर्घटना में घायल हुए हैं। पुलिस ने डेड बॉडी को कब्जे में लेकर बसेड़ी राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की मोर्चरी में रखवा दिया है। दोनों घायलों का उपचार किया जा रहा है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, नागौर जिले के मेड़ता सिटी निवासी 50 वर्षीय सरवन सवेरा अपने परिवार को बाइक रिक्शा पर बैठाकर बसेड़ी इलाके में सुरमा की दुकान लगाने आया था। रिक्शा में करीब पांच सदस्य परिवार के बैठे हुए थे। बयाना मार्ग पर परौआ गांव के नजदीक तेज रफ्तार में रिक्शा का संतुलन बिगड़ने पर बेकाबू होकर पलट गया। दुर्घटना में सरवन सपेरा और उसकी सात साल की पोती आरती की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं, परिवार के दो अन्य सदस्य घायल हो गए। दुर्घटना को देख स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए। घटना की सूचना ग्रामीणों ने बसेड़ी थाना पुलिस को दी। 



घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने दादा पोती की डेड बॉडी को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवाया। दोनों घायलों का बसेड़ी राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार किया जा रहा है। बताया जा रहा है सरवन सपेरा गांव-गांव ढाणी-ढाणी जाकर अस्थाई दुकान लगाता था। परिवार के सदस्य सुरमा बेचने का काम करते थे। दुर्घटना से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। दोनों घायलों की भी हालत नाजुक बताई जा रही है।
विज्ञापन


बसेड़ी थाना प्रभारी गिर्राज सिंह ने बताया दोनो म्रतक का परिजनों की मौजूदगी में पोस्टमॉर्टम कराया जाएगा। दुर्घटनाग्रस्त बाइक रिक्शा को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। पुलिस द्वारा मुकदमा दर्ज किया जाएगा। फिलहाल, पुलिस ने दुर्घटना के कारणों की जान शुरू कर दी है। उन्होंने बताया मोटरसाइकिल रिक्शा की तेज रफ्तार होने की वजह से हादसा हुआ है। बेकाबू होकर रिक्शा तेज रफ्तार में पलट गया था। दुर्घटना में दादा पोती की मौत हुई है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें