फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dholpur: कपड़े के तीन मंजिला शोरूम में शार्ट सर्किट से लगी आग, बाजार में दहशत, बुझाने का प्रयास जारी

Fri, 28 Apr 2023 08:27 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर

सार

राजस्थान के धौलपुर जिले में स्थित कपड़े के तीन मंजिला शोरूम में शार्ट सर्किट से शुक्रवार को आग लग गई। आग लगने से बाजार में दहशत का माहौल हो गया। फिलहाल, मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ियां आग बुझाने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
शोरूम में शार्ट सर्किट से लगी आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

धौलपुर में बाड़ी शहर के लुहार बाजार में विद्युत शार्ट सर्किट से तीन मंजिला रेडीमेड के शोरूम में आग लग गई। आग लगने से बाजार में दहशत फैल गई। भीषण आग की लपटों को देख रिहाइशी इलाके में लोगों की रूह कांपने लगी। पुलिस और प्रशासन ने मौके पर दो दमकल गाड़ियों को बुला लिया है। लेकिन आग की लपटें फैलती जा रही हैं। पुलिस और प्रशासन के भी हाथ पैर फूल रहे हैं।

विज्ञापन




जानकारी के मुताबिक, शहर के लुहार बाजार में शुक्रवार शाम को देवेंद्र रेडीमेड तीन मंजिला शोरूम में इनवर्टर से लगी बैटरी में स्पार्किंग होने के साथ अचानक आग लग गई। आग की छोटी सी चिंगारी ने पल भर में शोरूम फस्ट फ्लोर को आगोश में ले लिया। शोरूम के अंदर मौजूद लोगों ने भागकर जान बचाई। कपड़ों में धधकती आग ने थोड़ी देर में ही दूसरी और तीसरी मंजिल को भी चपेट में ले लिया। तीसरी मंजिल पर कपड़ों का गोदाम बताया जा रहा है। आग के भयानक रूप को देख रिहायशी इलाका होने की वजह से लोगों में दहशत फैल गई है। रेडीमेड शोरूम के पास तेल मिल, फर्नीचर की दुकान, जूता चप्पल की दुकानें भी मौजूद हैं, जिससे दुकानदारों में हड़कंप मचा हुआ है।

विज्ञापन


भीषण आग की बदौलत शोरूम की दीवारें भी चटकने लगी हैं। आसपास के घरों के लोग महिला एवं बच्चों को सुरक्षित निकाल कर बाहर हो रहे हैं। अभी तक आग के हालात बेकाबू होते जा रहे हैं। मौके पर एसडीएम गिरधर लाल मीणा पहुंच चुके हैं। दमकल की दो गाड़ियां एवं पानी के टैंकरों की मदद से आग को बुझाने के प्रयास किए जा रहे हैं। लेकिन अभी तक आग के हालातों पर काबू नहीं पाया जा सका है। दमकल की गाड़ियां खाली होने पर पुनः पानी भरने के लिए जाती हैं। जिला मुख्यालय से भी करीब आधा दर्जन दमकल की गाड़ियों को रवाना किया है।
विज्ञापन


रिहायशी इलाका, लोगों में दहशत...
बाड़ी शहर का लुहार मार्केट काफी घना बाजार माना जाता है। इस बाजार में सभी प्रकार की दुकान मौजूद हैं। अधिकांश घरों के नीचे दुकानें संचालित हो रही हैं। घरों में लोग भी रह रहे हैं। ऐसे में आग के हालातों पर अगर काबू नहीं पाया गया तो हालात बेकाबू हो सकते हैं। उधर, सकरा बाजार होने के कारण दमकल गाड़ियों को मौके पर पहुंचने में मशक्कत उठानी पड़ रही है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें