फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dholpur News: टोल के पैसे मांगने पर कर्मचारियों के साथ मारपीट, करीब 45 लाख की राजकीय संपत्ति का हुआ नुकसान

Wed, 07 Feb 2024 08:17 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर

सार

टोल के पैसे मांगने पर दो दर्जन से अधिक लोगों ने जमकर उत्पात मचाया। टोल कर्मचारियों के साथ मारपीट की। साथ ही करीब 45 लाख रुपये की राजकीय संपत्ति को नुकसान पहुंचाया।
विज्ञापन
टोल टैक्स मांगने पर मारपीट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

धौलपुर-भरतपुर हाइवे स्थित रजौरा खुर्द टोल पर दो दर्जन से अधिक लोगों ने तोड़फोड़ कर दी। सैंपऊ थाना क्षेत्र में स्थित टोल टैक्स पर तोड़फोड़ करने के साथ आरोपी टोल कर्मचारियों की मारपीट कर उनके 6 से 7 हजार रुपये छीन कर ले गए, जिसको लेकर टोल कर्मचारी ने सैंपऊ थाने में मामला दर्ज कराया है। पत्थर और डंडों से टोल पर लगे विद्युत उपकरण, केबिन, कंप्यूटर, कांच के शीशे आरोपियों द्वारा तोड़े गए हैं।

विज्ञापन


टोल कर्मचारी रवि निवासी कैंथरी ने थाने में मामला दर्ज कराते हुए बताया कि मंगलवार रात को भरतपुर नंबर की एक कार टोल टैक्स पर पहुंची थी। जहां कार चालक ने टोल टैक्स देने से मना कर दिया, जिसको लेकर टोल कर्मचारियों और कार्य चालक के बीच कहासुनी हो गई। इस कहासुनी के बाद कार चालक ने पास के गांव रजौरा खुर्द से दो दर्जन से अधिक लोगों को बुला लिया। जिन्होंने टोल टैक्स कर्मचारियों की मारपीट शुरू कर दी।

पीड़ित ने बताया है कि आरोपी टोल टैक्स पर करीब 45 लाख रुपये के समान को तोड़कर टोल कर्मचारियों के 7 हजार रुपये लेकर फरार हो गए। घटना को लेकर थाना प्रभारी हरभान सिंह ने बताया कि पीड़ित में नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है, जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। उन्होंने बताया कि मामले के सभी आरोपियों जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन


वारदात सीसीटीवी में कैद
उपद्रवियों द्वारा टोल प्लाजा पर कर्मचारियों के साथ की गई मारपीट एवं उत्पाद की पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। टोल प्लाजा पर एक वेगनार कार पहुंचती है। कार चालक से टोल कर्मियों की बहस होती है, इसके बाद कार चालक पास के गांव रजौरा खुर्द से लोगों को फोन कर बुला लेता है। इसके बाद टोल प्लाजा पर उत्पात शुरू हो जाता है। आरोपियों द्वारा की गई मारपीट एवं उत्पाद की घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। सभी आरोपियों को पुलिस ने चिन्हित कर लिया है। आरोपियों के संभावित ठिकानों पर पुलिस द्वारा दबिश दी जा रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें