फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dholpur Crime: फांसी के फंदे पर झूलती मिली व्यक्ति की लाश, कारण अज्ञात, पुलिस कर रही जांच

Sun, 02 Jul 2023 02:44 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर

सार

Dholpur Crime: राजस्थान के धौलपुर जिले में एक व्यक्ति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। व्यक्ति ने आत्महत्या क्यों किया, इसकी जानकारी के लिए पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
मृतक के परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

धौलपुर में कोतवाली थाना क्षेत्र के पटपरा मोहल्ले में एक व्यक्ति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। व्यक्ति के आत्महत्या कर लिए जाने की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने मृतक के शव को फंदे से उतारकर जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया। मृतक हितेश (35) पुत्र फोदाराम है, आत्महत्या करने को लेकर अस्पताल पहुंचे परिजनों द्वारा दी गई तहरीर पर पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कराने के बाद परिजनों को सुपुर्द कर दिया।

विज्ञापन


मामले को लेकर चौकी प्रभारी वीरेंद्र शर्मा ने बताया, लुहारी गांव का रहने वाला हितेश दिहाड़ी मजदूरी का काम करता था। जो अपने परिवार के साथ पटपरा मोहल्ले में किराए के मकान में रह रहा था। उन्होंने बताया कि मृतक की पत्नी के मुताबिक, रात को वह अपने पति और बच्चों के साथ छत पर सो गई थी। सुबह जब पत्नी और बच्चे नीचे उतरे तो उन्हें कमरे की कुंडी लगी मिली। उसके बाद घरवालों को मृतक के आत्महत्या कर लिए जाने की जानकारी मिली।

आत्महत्या की खबर मिलने के बाद कोतवाली थाने के ड्यूटी ऑफिसर हेड कांस्टेबल कृष्ण अवतार मौके पर पहुंचे। जहां से शव को फांसी के फंदे से उतारकर अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। युवक के आत्महत्या कर लिए जाने के बाद परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कराकर परिजनों को सुपुर्द कर दिया है। पुलिस आत्महत्या के कारणों की जांच में जुट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें