फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dholpur Crime: दो महिलाओं समेत कई अन्य शराब माफिया गिरफ्तार, कार्रवाई के दौरान पुलिस टीम पर जानलेवा हमला

Thu, 05 Oct 2023 09:43 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर

सार

Dholpur Crime: धौलपुर जिले के सैंपऊ में दो महिलाओं समेत आधा दर्जन शराब माफियाओं को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के दौरान पुलिस टीम पर इन माफियाओं ने जानलेवा हमला किया था।
विज्ञापन
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

धौलपुर में सैंपऊ थाना पुलिस ने गुरुवार को कार्रवाई करते हुए आधा दर्जन शराब माफियाओं को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने लामबंद होकर थाना इलाके के घड़ी चटोला गांव में लाठी डंडों से पुलिस टीम पर कार्रवाई के दौरान हमला किया था। हमले में दो कांस्टेबल गंभीर रूप से घायल हुए थे। पुलिस को चकमा देकर बजरी माफिया फरार हुए थे।

विज्ञापन


थाना प्रभारी हरभान सिंह ने बताया, आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार के निर्देश में वांछित अपराधी, बदमाश एवं शराब माफियाओं की धरपकड़ के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के अंतर्गत स्थानीय पुलिस टीम बुधवार को थाना इलाके के गांव गढ़ी चटोला में मुखबिर की सूचना पर गई थी। कार्रवाई के दौरान आधा दर्जन से अधिक शराब माफियाओं ने लामबंद होकर पुलिस टीम को टारगेट कर जान से मारने की नीयत से हमला किया था। आरोपियों द्वारा किए गए हमले में कांस्टेबल अमीर सिंह एवं श्रीनिवास गंभीर रूप से घायल हुए थे।

पुलिस इमदाद कम होने की वजह से हमलावर खेतों में कूदकर फरार हो गए। उन्होंने बताया, शराब माफियाओं को चिन्हित कर नामजद मुकदमा दर्ज किया गया। आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस टीम लगातार संबंधित ठिकानों पर दबिश दे रही थी। मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम पर हमला करने वाले आरोपी शराब माफिया 50 वर्षीय विकास पत्र महाराज सिंह निवासी घड़ी चटोला, 22 वर्षीय मनीष पुत्र विकास सिंह निवासी घड़ी चटोला, 28 वर्षीय दीपक कुमार पुत्र अजमत सिंह निवासी आदर्श नगर, 25 वर्षीय विनय पुत्र मिट्ठन निवासी आदर्श नगर, 45 वर्षीय गुड्डी उर्फ बबीता पत्नी विकास सिंह निवासी घड़ी चटोला और 70 वर्षीय फुलवा पत्नी फूलक देवी निवासी गढ़ी चटोला को दबोच लिया है। 
विज्ञापन


थाना प्रभारी ने बताया, आरोपियों के खिलाफ धारा-147, 148, 149, 332, 353, 307 आईपीसी एवं 16/54 आबकारी एक्ट में आपराधिक प्रकरण दर्ज किया है। उन्होंने बताया, शराब माफिया को गिरफ्तार कर पुलिस ने पूछताछ शुरू कर दी है। अनुसंधान के बाद आरोपियों को कोर्ट पेश किया जाएगा। थाना प्रभारी ने बताया, वारदात में शामिल रहे दो शराब माफिया फरार चल रहे हैं, जिन्हें शीघ्र गिरफ्तार कर मामले में कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया, विधानसभा चुनाव को देखते हुए शराब तस्कर, बजरी माफिया, वांछित अपराधी एवं बदमाशों की धरपकड़ के लिए पुलिस का अभियान लगातार जारी रहेगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें