फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dholpur Crime: पड़ोसी युवक ने 30 साल की विधवा महिला से किया दुष्कर्म, मारपीट कर फरार, मामला दर्ज

Sun, 21 May 2023 02:47 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर

सार

पैंट सिलवाने गए पड़ोसी युवक ने 30 साल की अकेली विधवा महिला से दुष्कर्म किया। साथ ही महिला को जख्मी कर जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया। फिलहाल, पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
थाने में मामला दर्ज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

धौलपुर के बाड़ी सदर थाना इलाके में 30 वर्षीय विधवा महिला के साथ पड़ोसी युवक ने हैवानियत की घटना को अंजाम दिया है। आरोपी महिला के घर पैंट सिलवाने के लिए नाप देने गया था। आरोपी ने महिला को अकेली देख मुंह बंद कर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। आरोपी द्वारा की गई जबरदस्ती में महिला जख्मी भी हुई है। महिला ने आरोपी के खिलाफ नामजद मामला दर्ज करा दिया है। घटना के बाद आरोपी गांव से फरार बताया जा रहा है।

विज्ञापन


धौलपुर के बाड़ी सदर थाना पुलिस थाने में दर्ज कराई गई FIR रिपोर्ट में पीड़िता ने बताया कि वह 17 मई को अपने घर पर थी, तभी पड़ोसी युवक अपनी पैंट सिलवाने के बहाने से घर में घुस आया और कमरे के किबाड़ बन्द कर उसे जबरदस्ती पकड़ कर जमीन पर पटक दिया। रिपोर्ट में आरोप है कि आरोपी ने मुंह बंद कर जबरन दुष्कर्म की घटना को अंजाम दे दिया। दुष्कर्म की वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी पीड़िता को घटना के बारे में किसी को जानकारी देने पर उसके बच्चे को जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गया। आरोपी द्वारा की गई हैवानियत में महिला जख्मी भी हुई है। पीड़ित महिला ने पुलिस थाना पर नामजद आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया है।

दुष्कर्म की धाराओं में आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज...
थाना प्रभारी हीरालाल मीणा ने बताया, आरोपी के खिलाफ धारा-323, 341, 452, 506 और 376 में मामला दर्ज किया है। घटना के बाद आरोपी गांव से फरार हो चुका है, जिसकी पुलिस तलाश कर रही है। उन्होंने बताया, घटनास्थल का मौका मुआयना कर पीड़िता के पर्चा बयान लिए हैं। पीड़िता का बोर्ड से मेडिकल कराया जाएगा।
विज्ञापन


बहुत दिनों से रख रहा था गंदी नजर...
आरोपी महिला का पड़ोसी बताया जा रहा है। पीड़िता ने रिपोर्ट में आरोप लगाया है कि आरोपी पिछले कई दिनों से उस पर गंदी नजर बनाए हुए था। महिला सिलाई का काम कर अपना और बच्चे का गुजारा करती है। 17 मई को आरोपी घात लगाकर घर में पैंट सिलवाने के बहाने घुस गया, जहां आरोपी ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें