फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dholpur: धरपकड़ अभियान का आखिरी दिन, तीन दिन में 449 स्थान पर दबिश देकर 221 अपराधी दबोचे

Fri, 29 Dec 2023 08:18 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर

सार

धरपकड़ अभियान का आज आखिरी दिन रहा। तीन दिन में 449 स्थान पर दबिश देकर 221 अपराधी दबोचे गए। वहीं, 25 हार्डकोर अपराधी भी शामिल हैं।
विज्ञापन
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

धौलपुर जिला पुलिस ने शुक्रवार को एडीजी क्राइम दिनेश एमएन के निर्देशन में वांछित अपराधी एवं बदमाशों की धरपकड़ के लिए आखिरी तीसरे दिन विशेष अभियान चलाया। जिले की सभी पुलिस थानों की अलग-अलग टीमों ने तीन दिन में दबिश देकर 221 अपराधियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। गिरफ्तार शुदा आरोपियों में 25 हार्डकोर अपराधी भी शामिल हैं।

विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार ने बताया, पुलिस मुख्यालय एवं एडीजी क्राइम दिनेश एमएन के निर्देश में वांछित अपराधी, बदमाश शराब तस्कर, बजरी माफिया, डकैत, नकबजन, लुटेरों की धरपकड़ के लिए विशेष तीन दिवसीय अभियान चलाया गया था। एसपी ने बताया, लगातार तीन दिन से पुलिस ने बदमाशों की धरपकड़ के लिए अभियान की शुरुआत की। 184 पुलिस अधिकारी एवं पुलिस कर्मियों की 45 टीमों का गठन किया गया।

जिले के सभी थाना क्षेत्र में 449 स्थान पर मुखबिर की मदद से दबिश देकर 221 अपराधियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। गिरफ्तार शुदा आरोपियों में 25 हार्डकोर अपराधी भी शामिल हैं, जिनके खिलाफ हत्या, हत्या के प्रयास, लूट, डकैती, नकबजनी, रंगदारी जैसे संगीन धाराओं में आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं। एसपी ने बताया, आरोपियों को गिरफ्तार कर पुलिस पूछताछ कर रही है। कुछ आरोपियों को शराब तस्करी के मामले में भी गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


अपराधियों को फॉलो करने वाले लोगों के खिलाफ भी की कार्रवाई
पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार ने बताया, अपराध पर नकेल कसने के लिए तीन दिन तक जयपुर पुलिस मुख्यालय एवं एडीजी क्राइम दिनेश एमएन के निर्देश में विशेष धरपकड़ अभियान चलाया गया। उन्होंने बताया, धरपकड़ अभियान के दौरान पुलिस सोशल मीडिया पर अपराधियों को फॉलो एवं लाइक करने वाले युवाओं पर भी नजर रखी गई थी। अपराधियों को फॉलो करने वाले युवाओं के खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई को अंजाम दिया गया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें