फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dhaulpur News: लूट और मारपीट का वांछित आरोपी गिरफ्तार, कई संगीन मामलों में पुलिस को थी तलाश

Mon, 18 Dec 2023 03:49 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर

सार

Rajasthan News: धौलपुर जिले की सैंपऊ थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक वांछित बदमाश को गिरफ्तार किया है। पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए बदमाश पर स्थानीय थाना क्षेत्र के एक पेट्रोल पंप पर तोड़फोड़ और मारपीट करने का मामला दर्ज था। पुलिस ने बदमाश को कोर्ट में पेश करने के बाद रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन
पकड़ा गया आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

धौलपुर जिले के सैंपऊ थाना पुलिस ने एक महीने पहले पेट्रोल पंप पर तोड़फोड़ कर मारपीट करने वाले वांछित बदमाश को गिरफ्तार कर लिया है। थाना प्रभारी हरभानसिंह ने बताया कि गत 18 नवंबर को करीमपुर स्थित पेट्रोल पंप पर बदमाश मौनी जाट (26) ने तोड़फोड़ करते हुए मारपीट की थी। इसके बाद से आरोपी फरार चल रहा था।
विज्ञापन


थाना प्रभारी ने बताया कि मुखबिर से मिली सूचना के बाद आरोपी बदमाश को गिरफ्तार कर लिया गया। कोर्ट में पेश करने के बाद बदमाश को पुलिस रिमांड पर लिया गया है जहां उससे पूछताछ की जा रही है।

उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि गिरफ्तार किया गया बदमाश एक हार्डकोर अपराधी है जिस पर पूर्व में भी लूट, मारपीट और अन्य कई मामले दर्ज हैं। बदमाश मौनी जाट को पुलिस रिमांड पर लेने के बाद पुलिस क्षेत्र में हुई दूसरी वारदातों को लेकर भी पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें