फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaipur: सोशल मीडिया पर डीजीपी का फोकस, फर्जी खबरों को रोकने और सराहनीय कार्यों को सामने लाने के दिए निर्देश

Wed, 18 Jan 2023 08:30 AM IST
अर्पित याग्निक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

डीजीपी उमेश मिश्रा ने सोशल मीडिया पर फेक न्यूज के संबंध में तत्काल फैक्टचेक कर सूचनाओं के प्रसारण को रोकने के निर्देश दिए। साथ ही गलत जानकारी के जरिए पुलिस के बारे में दुष्प्रचार का प्रयास करने के संबंध में भी सतर्कता बरतने के लिए कहा। 
विज्ञापन
महानिदेशक पुलिस उमेश मिश्रा - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महानिदेशक पुलिस उमेश मिश्रा ने कहा कि वर्तमान परिदृश्य में सोशल मीडिया का विशिष्ट महत्व है। सोशल मीडिया के जरिए राजस्थान पुलिस के सकारात्मक और अच्छे कार्यों के बारे में आमजन को अवगत करवाने की आवश्यकता है। मिश्रा मंगलवार को पुलिस मुख्यालय में आयोजित दो दिवसीय सोशल मीडिया प्रशिक्षण कार्यशाला का शुरुआत कर रहे थे। कार्यशाला के उद्घाटन के मौके पर अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (तकनीकी सेवाएं) सुनील दत्त और अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भी मौजूद रहे।

विज्ञापन


अपराधियों का महिमामंडन करने वालों पर रखें नजर
मिश्रा ने सोशल मीडिया पर फेक न्यूज के संबंध में तत्काल फैक्ट चेक कर फेक न्यूज के प्रसारण को रोकने एवं वस्तुस्थिति से अवगत कराने के निर्देश दिए। उन्होंने गलत जानकारी के जरिए पुलिस के बारे में दुष्प्रचार का प्रयास करने के संबंध में भी सतर्कता बरतने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि कोरोना के समय पुलिस ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाकर सकारात्मक छवि बनाई है। उन्होंने पुलिस के सकारात्मक प्रयासों को सोशल मीडिया के जरिए सामने लाने के साथ ही साम्प्रदायिक सौहार्द बनाए रखऩे में भी सोशल मीडिया का उपयोग करने पर बल दिया। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपराधियों का महिमामंडन करने वालों पर नजर रखने और उन पर प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

इस मौके पर अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (तकनीकी सेवाएं) सुनील दत्त ने राजस्थान पुलिस के सोशल मीडिया हैंडल्स के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि राजस्थान पुलिस ने सोशल मीडिया पर बहुत ही कम समय में अच्छी पकड़ बनाई है। इस समय ट्विटर पर सात लाख 41 हजार फॉलोवर्स हैं। अन्य राज्यों की तुलना में राजस्थान पुलिस की सोशल मीडिया प्रभावी ढंग से कार्य कर रही है। हेल्प डेस्क के जरिए जहां शिकायतों को समाधान की राह दिखाई जा रही है एवं सोशल मीडिया हैंडल्स के जरिए जागरूकता फैलाने के प्रभावी प्रयास किए जा रहे हैं। इस दो दिवसीय कार्यशाला में विभिन्न रेंज व जिलों से आए पुलिसकर्मियों को सोशल मीडिया से संबंधित प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें