फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनोखा चढ़ावा: चित्तौड़गढ़ के सांवलिया जी मंदिर में श्रद्धालु ने दान किया चांदी का लैपटॉप

Mon, 18 Oct 2021 07:09 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्तौड़गढ़

सार

राजस्थान के चित्तौड़गढ़ जिले में स्थित सांविलया जी सेठ मंदिर में एक श्रद्धालु ने चांदी का बना हुआ लैपटॉप चढ़ावे में दान किया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मंदिरों में चढ़ावा चढ़ाने का चलन तो काफी आम है और लंबे समय से चला आ रहा है। लेकिन, ये खास तब बन जाता है जब श्रद्धालु कुछ ऐसा करें जैसा राजस्थान के चित्तौड़गढ़ में स्थित एक प्रसिद्ध मंदिर में हुआ। यहां के सांवलिया जी सेठ मंदिर में एक श्रद्दालु ने लैपटॉप चढ़ाया है और लैपटॉप भी कोई आम नहीं बल्कि चांदी का बना हुआ है।

विज्ञापन


यह मंदिर मेवाड़ का कृष्णधाम के नाम से मशहूर है। यहां पहले भी भक्त अलग-अलग तरह के चढ़ावे चढ़ाते रहे हैं। इस खबर में हम जिनकी बात कर रहे हैं वह हैं टोंक के रहने वाले पी सिंह। सिंह ने जो लैपटॉप चढ़ाया है उसे बनाने में 294 ग्राम चांदी का उपयोग किया गया है। हालांकि, पी सिंह ने अपनी इच्छा को गुप्त ही रखा है।

इस लैपटॉप की स्क्रीन पर सांवलिया जी सेठ की तस्वीर लगी है और दोनों तरफ राधा-कृष्ण लिखा हुआ है। इस मंदिर में पहले भी अनोखे चढ़ावे आते रहे हैं। कुछ समय पहले ही एक श्रद्धालु ने यहां चांदी का ट्रैक्टर भेंट किया था। इसके अलावा, सोने के मुकुट, बांसुरी, चांदी के रथ, मोटरसाइकिल, तुलसी के पौधे आदि भी चढ़ावे में आ चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें