फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: प्रदेश में आम आदमी पार्टी का संगठन विस्तार जारी, देवेंद्र यादव को बनाया गया संयुक्त सचिव

Sun, 21 May 2023 06:10 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

राजस्थान में इस साल विधानसभा चुनाव होने हैं। आम आदमी पार्टी भी इस चुनाव में दमखम से उतरने की तैयारी में है। इसके लिए प्रदेश में पार्टी लगातार संगठन विस्तार कर रही है। अब पार्टी ने देवेंद्र यादव को प्रदेश संयुक्त सचिव बनाया है।
विज्ञापन
दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के साथ देवेंद्र यादव देव। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आम आदमी पार्टी प्रदेश के युवाओं को साधने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। संगठन में भी महत्वपूर्ण पदों पर युवाओं को मौके दिए जा रहे हैं। आप में शुरुवाती दौर से काम कर रहे युवा नेता और तेज तर्रार प्रवक्ता देवेंद्र यादव देव को राजस्थान में आम आदमी पार्टी ने बड़ी जिम्मेदारी सौंपी हैं। उन्हें प्रदेश संयुक्त सचिव बनाया है। 

विज्ञापन


नियुक्ति के बाद देवेंद्र यादव देव ने बताया की राजस्थान में 70% आबादी  युवाओं की हैं। कांग्रेस और भाजपा की सरकारों से युवा लगातार परेशान है। वर्तमान कांग्रेस सरकार के राज में भी युवाओं को सिर्फ धोखा मिला है। प्रदेश में बेरोजगारी चरम पर है, लाखों पद खाली हैं फिर भी भर्तियां नहीं हो रही हैं। सरकार में बैठे लोग पेपर लीक करवा रहे हैं, लेकिन उनके खिलाफ गहलोत सरकार कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। आम आदमी पार्टी युवाओं की आवाज बनेगी, और राजस्थान की जनता को एक मजबूत विकल्प देगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें