फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaisalmer: चार दिन रहेगी 'डेजर्ट फेस्टिवल' की धूम, जानें सलीम-सुलेमान का लाइव कॉन्सर्ट के साथ क्या रहेगा खास

Tue, 31 Jan 2023 07:57 AM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजस्थान

सार

ऐतिहासिक, आधुनिक और काल्पनिक थीम पर दो से पांच फरवरी तक जैसलमेर में डेजर्ट फेस्टिवल होगा। पर्यटन विभाग और जैसलमेर जिला प्रशासन  मरू महोत्सव की तैयारियों में जुटे हैं।
विज्ञापन
जैसलमेर 'डेजर्ट फेस्टिवल' - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जैसलमेर में डेजर्ट फेस्टीवल या मरु महोत्सव में अबकी बार सलीम-सुलेमान का लाइव कॉन्सर्ट होगा। रघु दीक्षित, अतरंगी, अंकित तिवारी, क्षणमुखा, प्रिया और इंडियन आइडल फेम सलमान के लाइव प्रोग्राम भी मुख्य आकर्षण का केंद्र रहेंगे। वर्ल्ड फेमस मरू महोत्सव के दौरान विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी। इसमें पार्टिसिपेट करने के लिए आवेदन पत्र 31 जनवरी 2023 तक पर्यटक स्वागत केंद्र जैसलमेर कार्यालय से लिए जा सकते हैं।

विज्ञापन


ऐतिहासिक, आधुनिक और काल्पनिक थीम पर आधारित इस फेस्टिवल दो फरवरी को औपचारिक शुरुआत पोकरण से होगी। वहीं, डेजर्ट फेस्टीवल का ऑफिशियल शुभारंभ तीन फरवरी को जैसलमेर में होगा।

कोरोना काल के बाद आयोजित किए जा रहे इस फेस्टिवल में सेलिब्रिटी नाइट मुख्य आकर्षण का केंद्र रहेगी। इसे भव्य और बेहतर बनाने के लिए जिला कलक्टर टीना डाबी ने पहली बार मरू महोत्सव के आयोजन से एक महीने पहले से ही इसके ज़्यादा से ज़्यादा प्रचार-प्रसार पर ज़ोर दिया है। जिससे यहां आने वाले पर्यटक अपनी ट्रैवलिंग को प्लान कर सकें। जैसलमेर का समृद्ध इतिहास है। पर्यटकों के लिए यहां तमाम जरूरतों का ध्यान रखा जाएगा। लोग फेस्टिवल देखकर कल्पनाओं को अपनी यादों में संजो कर रखेंगे।
विज्ञापन


पर्यटकों की राजस्थानी और जैसलमेरी फूड से आवभगत की जाएगी
डेजर्ट फेस्टिवल पर्यटकों सहित स्थानीय नागरिकों के लिए भी खासा महत्व रखता है। मरू महोत्सव में आने वाले देशी-विदेशी सैलानियों को सोशल मीडिया के साथ ही विभिन्न प्लेटफॉर्म से कार्यक्रमों की समय पर जानकारी मिलेगी। होटल और पर्यटन व्यवसाय को भी फायदा होगा। प्रशासन ने उनसे डेजर्ट फेस्टिवल के दौरान पूरा सहयोग देने की अपील की है। एडवेन्चर ट्यूरिज्म को बढ़ावा देते हुए सम में कैमल, जीप सफारी के साथ “डा इन विथ जैसलमेर” को प्रमोट करते हुए पर्यटकों की राजस्थानी और जैसलमेरी फूड के माध्यम से आवभगत की जाएगी।

क्या-क्या होंगे आकर्षण का केंद्र

दो फरवरी को सेलिब्रेटी नाइट: मिलिन्द गाबा, आस्था गिल, सवाई भाट और स्वरूप खान, कालबेलिया नृत्य, मिस्टर एंड मिस पोकरण कॉम्पिटिशन, लेजियम डांस, पगड़ी बांधने की प्रतियोगिता, भवाई डांस, रस्सा-कस्सी प्रतियोगिता, मटका रेस कम्पीटीशन, पदमश्री अनवर खान और लक्खे खान की सांस्कृतिक संध्या और पुरस्कार वितरण।

तीन फरवरी को सलीम-सुलेमान नाइट: श्री लक्ष्मीनाथ जी मंदिर फोर्ट में आरती और शोभायात्रा के साथ मरू महोत्सव का शुभारम्भ और प्रतियोगिताएं होंगी। लोक कलाकारों की प्रस्तुतियां, पगड़ी बांधने की प्रतियोगिता, मूमल महेंद्रा कॉम्पिटीशन, मूंछ प्रतियोगिता, मिस मूमल प्रतियोगिता, मिस्टर डेजर्ट प्रतियोगिता, आर्ट,  हैरिटेज एंड फोटोग्राफी एग्जीबिशन, डाइन विद जैसलमेर, राजस्थानी सांस्कृतिक संध्या और आतिशबाजी।  

चार फरवरी को रघु दीक्षित और अतरंगी लाइव परफॉर्मेंस: इंस्टूमेंटल म्यूजिक एंड योगा, कैमल डेकोरेशन कॉम्पिटिशन, शान-ए-मरूधरा कॉम्पिटिशन, इंडियन एयरफोर्स की एयर वॉरियर ड्रिल, टग ऑफ वार, कैमल पोलो, पनिहारी मटका रेस कॉम्पिटिशन फॉर वूमन, बीएसफ की ओर से कैमल टैटू शो (एक्रोबेटिक्स), कबड्डी मैच, कैमल सफारी और कैमल एक्टिविटीज, एस्ट्रोनॉमी वर्कशॉप,डेजर्ट सम्फिनी और आतिशबाजी।

पांच फरवरी को अंकित तिवारी, षणमुखा प्रिया और इंडियन आइडल फेम सलमान लाइव: पीकॉक साइटिंग और लाइव इंस्टूमेंटल म्यूजिक परफॉर्मेंस, रंगोली, मांडणा , वॉल पेंटिंग,कैमल डांस, हॉर्स डॉस, कैमल रेस,एस्ट्रोनॉमी वर्कशॉप और आतिशबाजी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें