फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: डेरा प्रेमी हत्याकांड में शामिल गैंगस्टर गिरफ्तार, मुठभेड़ में रमजान को पैर में लगी गोली

Sun, 20 Nov 2022 07:09 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

गैंगस्टर रमजान खान उर्फ राज हुड्डा को पुलिस से मुठभेड़ में पैर में गोली लगी है। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। इस कार्रवाई को पंजाब पुलिस की एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स, राजस्थान पुलिस और केंद्रीय एजेंसियों ने संयुक्त रूप से अंजाम दिया है।
विज्ञापन
रमजान खान उर्फ राज हुड्डा गिरफ्तार। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के फरीदकोट में 10 नवंबर को डेरा प्रेमी प्रदीप सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस मामले में पुलिस ने रमजान खान उर्फ राज हुड्डा को गिरफ्तार कर लिया है। गैंगस्टर रमजान जयपुर में हुई मुठभेड़ में पकड़ा गया है। उसके एक पैर में गोली लगी है। पुलिस की टीम ने उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। इस पूरी कार्रवाई पंजाब पुलिस की एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स, राजस्थान पुलिस और केंद्रीय एजेंसियों ने संयुक्त रूप से की है। 

विज्ञापन


मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार गैंगस्टर राज हुड्डा कुछ दिनों से जयपुर में छिपा हुआ था। वह रामनगरिया इलाके की ज्ञान विहार कॉलोनी में रह रहा था। उसने छात्र बनकर कमरा किराए पर लिया था। डेरा प्रेमी प्रदीप सिंह की हत्या के बाद से पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। पंजाब पुलिस को उसके जयपुर में होने की जानकारी लगी थी। 

इसके बाद रविवार को पंजाब पुलिस के एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स, जयपुर पुलिस और केंद्रीय एजेंसियों ने उसे गिरफ्तार करने का प्लान बनाया। पुलिस उसे पकड़ने पहुंची तो वह फायरिंग करने लगा। इस दौरान जवाबी फायरिंग में उसके पैर में गोली लग गई। इसके बाद पुलिस ने उसे जयपुर के एसएमएस अस्पताल में भर्ती कराया। बताया जा रहा है कि गोली उसके घुटने के आर-पार हो गई है। डॉक्टरों की टीम उसका इलाज कर रही है।  
विज्ञापन


बता दें डेरा प्रेमी प्रदीप सिंह की हत्या के मामले में पुलिस पांच अन्य आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। इसमें  मनप्रीत सिंह (26),  भूपिंदर सिंह (22) सहित अन्य तीन शूटर शामिल हैं। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें