जोधपुर जिले में 16 सूत्रीय मांगों को लेकर आंदोलनरत एम्स नर्सेज ने पांचवें दिन काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन किया कर पोस्टर अभियान चलाया गया। नर्सेज पांच दिन से अपनी मांगों को लेकर लगातार विरोध-प्रदर्शन कर रही हैं।
नर्सिंग ऑफिसर्स वेलफेयर एसोसिएशन का आरोप है कि समस्त एम्स नर्सेज “सेवा परमो धर्म:” के मूलमंत्र के साथ गांधीबादी तरीके से आंदोलनरत हैं। इसके बाद भी नर्सिंग प्रशासन द्वारा कार्यस्थल पर जाकर नर्सों को मानसिक रूप से प्रताड़ित करने, बिना अनुमति के महिला और पुरुष नर्सों की फोटो और वीडियो बनाए जा रहे हैं। साथ ही प्रोबेशन में होने की धमकी देकर विरोध किया जा रहा है, जो कि पूर्णतया गलत है। ज्वाइंट सेक्रेटरी गुलाब चौधरी ने कहा कि एम्स प्रशासन मांगें मानने में देरी कर नर्सों को कठोर कदम उठाने के लिए मजबूर कर रहा है।