फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: बांदीकुई को जिला बनाने की मांग, 21 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल जयपुर के लिए रवाना, सीएम से करेंगे मुलाकात

Thu, 13 Apr 2023 11:10 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

बांदीकुई को जिला बनाने की मांग को लेकर चल रहे आंदोलन के 13वें दिन गुरुवार को 21 सदस्य प्रतिनिधिमंडल जयपुर रवाना हुआ। प्रतिनिधिमंडल जयपुर में मुख्यमंत्री, मुख्य सचिव एवं राम लुभाया कमेटी के सामने बांदीकुई को जिला बनाने की मांग रखेगा।
विज्ञापन
13 दिन से जारी है धरना प्रदर्शन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

समिति के संयोजक श्याम सुंदर अग्रवाल ने बताया कि बांदीकुई जिला बनने के पूरे मापदंड रखता है। इसके बावजूद भी सरकार ने बांदीकुई को जिला नहीं बनाया। इससे शहर के लोगों में रोष व्याप्त है। उन्होंने बताया कि जयपुर में मुख्यमंत्री सहित अधिकारियों के सामने पुरजोर तरीके से बांदीकुई को जिला बनाने की मांग रखी जाएगी। उन्होंने कहा कि विधायक जी आर खटाणा के नेतृत्व में जयपुर में अधिकारियों से मिला जाएगा। इस दौरान सुबह 9:30 बजे प्रतिनिधिमंडल नारेबाजी कर जयपुर के लिए रवाना हुआ।

विज्ञापन


एसडीएम कार्यालय के बाहर चल रहा है धरना
बांदीकुई को जिला बनाने को लेकर यहां एसडीएम ऑफिस के बाहर धरना जारी है। सुरेश आशीवाल आमरण अनशन पर भी बैठे हुए हैं। जिला बनाने की मांग को लेकर धरना- प्रदर्शन के अलावा मशाल जुलूस, रैली एवं बांदीकुई बंद का आंदोलन भी हो चुका है। संघर्ष समिति के पदाधिकारियों का कहना है कि जब तक बांदीकुई जिला नहीं बनेगा उनका आंदोलन जारी रहेगा।

जयपुर से मायूस होकर लौटी कमेटी
बांदीकुई को जिला बनाने की मांग को लेकर 21 सदस्य प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से मिलने जयपुर गया था लेकिन उनकी गहलोत से मुलाकात नहीं हो पाई सीनियर आईएएस राम लुभाया वह अशोक गहलोत के पीए से मिलकर लौटे सदस्यों ने बांदीकुई आकर नाराजगी जाहिर की।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें