फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्थान विधानसभा में 'बदतमीजी' पर मचा बवाल

Thu, 10 Mar 2016 05:20 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जयपुर

सार

  • भाजपा विधायक ने कांग्रेस विधायक को कहा बदतमीज
  • भड़के कांग्रेस विधायक ने किया हंगामा
  • बदतमीज शब्द के संसदीय, असंदीय होने पर छिड़ी बहस
  • अध्यक्ष ने असंसदीय शब्दों की श्रेणी में डाला 'बदतमीज'
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान विधानसभा में बुधवार को एक रोचक नजारा देखने को मिला। यहां इस बात पर चर्चा की गई कि ‘बदतमीज’ शब्द संसदीय है या नहीं। हंगामा उस समय हुआ जब प्रश्नकाल के दौरान कांग्रेस के सचेतक गोबिन्द डोटासरा नगरीय विकास और स्वायत्त शासन मंत्री राजपाल सिंह शेखावत से प्रश्न पूछ रहे थे। 
विज्ञापन


इसी दौरान सत्तादल के उप सचेतक मदन राठौड़ ने डोटासरा को अपने स्थान पर बैठने की हिदायत देते हुए इस शब्द का इस्तेमाल कर डाला।  इसके बाद राठौड़ और डोटासरा के बीच तीखी नोक झोंक भी हुई।

भाजपा के घनश्याम तिवाडी ने विधानसभा अध्यक्ष कैलाश मेघवाल से यह शब्द कार्यवाही से निकालने का अनुरोध किया। लेकिन अध्यक्ष ने कहा कि वह विधानसभा की शब्दावली में इस शब्द के असंसदीय शब्दकोष में शामिल  होने या नहीं होने की जांच करके ही व्यवस्था देंगे। 
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

इस शब्द के संसदीय होने या नहीं होने को लेकर हंगामा

गृहमंत्री गुलाब चंद कटारिया जब एक सदस्य के सवाल का जवाब दे रहे थे, तभी अचानक नेता प्रतिपक्ष रामेश्वर डूडी ने फिर इस शब्द को लेकर अध्यक्ष से व्यवस्था चाही। 

सत्ता पक्ष के कई सदस्यों ने इस हस्तक्षेप का विरोध करते हुए कहा कि सदन में जब गंभीर मुद्दे पर चर्चा हो रही है, तो बीच में यह विषय उठाना उचित नहीं है। कांग्रेस के प्रद्युम्न सिंह ने अध्यक्ष से आग्रह किया कि आसन जब तक इस शब्द को लेकर व्यवस्था देगा तब तक न जाने कितनी बार इसका उपयोग सदन में हो जाएगा। 

ऐसे में अध्यक्ष को इस पर तुरंत व्यवस्था देनी चाहिए। इस पर अध्यक्ष ने व्यवस्था देते हुए कहा, सदन की भावना देखते हुए मैं इस शब्द को असंसदीय शब्दकोष में शामिल करता हूं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें