परिवहन विभाग में यातायात सलाहकार का काम करने वाले दाखा निवासी गोविंद मेघवाल ने 9 मार्च को कार्यालय परिसर में जहर खा लिया था। एक वीडियो में उन्होंने एक कर्मचारी और कई एजेंटों पर पैसे लेकर काम नहीं करने और उसे परेशान करने का आरोप लगाया था। जहर खाने के बाद तबियत बिगड़ने पर उसे राजकीय जिला नाहटा अस्पताल में भर्ती किया गया। गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे जोधपुर रेफर कर दिया था। बुधवार को इलाज के दौरान गोविंद की मौत हो गई।