सिरोही के एक गांव में राष्ट्रीय पक्षी मोर का शव से हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने मोर के शव को पीएम के लिए भेज दिया है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मोर की मौत का सही कारण पता चल सकेगा।
राजस्थान के सिरोही जिला मुख्यालय से करीब 18 किलोमीटर दूर मामावाली गांव में राष्ट्रीय पक्षी मोर का शव मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना पर वन विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू की।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार सिरोही के मामावली गांव के एक खेत में मृत राष्ट्रीय पक्षी मोर का शव मिला। समाजसेवी संस्था के सदस्यों ने वन विभाग को मोर का शव मिलने की सचूना दी। सूचना पर वन विभाग रेंज सिरोड़ी से वनरक्षक निंबाराम और सवाराम कुमार मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लिया।
वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि मृत मोर का पोस्टमार्टम जाएगा, इसके बाद राजकीय सम्मान से अंतिम संस्कार किया जाएगा। इस मौके पर हडमत सिंह, प्रवीण कुमार,धनराज मेघवाल व अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।