फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: जंगल में मिली दो दिन से लापता कोटा की छात्रा की लाश, हत्या के आरोप में सोशल मीडिया फ्रेंड गिरफ्तार

Thu, 09 Jun 2022 02:27 PM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा

सार

छात्रा छत्तीसगढ़ से कोटा में नीट की तैयारी करने आई थी। सोशल मीडिया पर उसकी दोस्ती एक गुजरात के लड़के से हुई। वही उससे मिलने कोटा आया और उसे घुमाने के लिए जंगल ले गया था।
विज्ञापन
छात्रा की हत्या - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोटा में दो दिन से लापता एक छात्रा की लाश रावतभाटा के जवाहर सागर के जंगलों में मिली। छात्रा का उसके सोशल मीडिया फ्रेंड ने ही हत्या कर दी। पुलिस ने गुजरात के गांधीनगर से आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया है।

विज्ञापन

छात्रा छत्तीसगढ़ के बिलासपुर से कोटा में नीट की तैयारी करने के लिए आई थी। वह डेढ़ महीने से कोटा में रहकर पढ़ाई कर रही थी। छह जून को कहीं जाने की बात कहकर वो हॉस्टल से निकली लेकिन वापस नहीं लौटी। जिसके बाद उसके लापता होने की रिपोर्ट जवाहर नगर थाने में दर्ज करवाई गई। 


पुलिस जांच में हॉस्टल और कोचिंग के आसपास के सीसीटीवी फुटेज में वो एक लड़के के साथ स्कूटी पर बैठकर जाते दिखी। इसी दौरान बुधवार की रात छात्रा की लाश जंगल से मिली। इस पर पुलिस के आला अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और एफएसएल की टीम ने मौका मुआयना किया। फिलहाल शक के आधार पर लड़के को हिरासत में लिया गया है। 

विज्ञापन

गुजरात भाग गया था लड़का
लड़की की दोस्ती युवक से इंस्टाग्राम पर हुई थी। चार जून को लड़का गुजरात से कोटा आया और वह छात्रा से मिला। इसके बाद छह जून को दोनों घूमने के लिए कोटा डैम गए थे। वारदात के बाद लड़का गुजरात भाग गया था लेकिन कोटा पुलिस टीम ने गुरुवार सुबह उसे गांधीनगर से पकड़ लिया है। पुलिस का कहना है कि पूछताछ के बाद ही हत्या की असली वजह सामने आएगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें