फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: 40 साल की नौकरी में 1000 पोस्टमॉर्टम, रिटायरमेंट पर कहा- सपने में दिखती हैं लाशें, अब भक्ति करूंगा

Sun, 01 Jan 2023 05:22 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर

सार

भागीरथ ने कहा कि कोरोना काल में मृत लोगों के शव का पीएम करना और उनके शव को अच्छे पैक कर गाड़ी से भेजने का काम कर रहा था। परिवार के लोग भी अपनों के पास नहीं आना चाह रहे थे।
विज्ञापन
सफाई कर्मचारी भागीरथ सेवानिवृत्त हुए। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

40 साल की नौकरी में एक हजार पोस्टमार्टम कर चुका हूं। मुझे दिन-रात लाशें दिखाई देती हैं। अब मन की शांति के लिए भगवान की भक्ति करना चाहता हूं। यह बातें भरतपुर के जिला अस्पताल से सेवानिवृत्त हुए सफाई कर्मचारी भागीरथ ने कहीं। वे 31 दिसंबर को 40 साल की सेवा के बाद सेवानिवृत्त पर हुए विदाई समारोह में बोल रहे थे। 

विज्ञापन


भागीरथ 1982 में सफाई कर्मचारी के तौर पर आरबीएम अस्पताल से जुड़े थे। अपने विदाई समारोह में उन्होंने कहा कि 40 साल की सेवा में करीब 1000 से अधिक शवों का पीएम करने में सहयोगी रहा हूं। दिन-रात मुझे लाश ही दिखाई देती है। अब मैं सेवानिवृत हो गया हूं, इसलिए मन की शांति के लिए भगवान की पूजा-अर्चना करना चाहता हूं।  

भागीरथ ने कहा कि कोरोना काल में मृत लोगों के शव का पीएम करना और उनके शव को अच्छे पैक कर गाड़ी से भेजने का काम कर रहा था। परिवार के लोग भी अपनों के पास नहीं आना चाह रहे थे। उस समय एहसास हुआ कि यहां कोई किसी का नहीं है। भागीरथ ने गुर्जर आंदोलन और कामा टंकी हादसे में मारे गए लोगों के शव का पीएम कराने में सहयोग किया था।  
विज्ञापन
विज्ञापन


शनिवार को हुए विदाई समारोह में भागीरथ को उनके  परिजनों और सहकर्मियों ने आरबीएम अस्पताल में माला और साफा पहनाकर सम्मान किया।  

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें