फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dausa News: बेटे के निधन से दिवाली की खुशियां मातम में बदलीं, करंट से हुई मौत

Tue, 21 Oct 2025 08:34 PM IST
दौसा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा

सार

दौसा जिले के सिकराय कस्बे में दिवाली से पहले दर्दनाक हादसे में 20 वर्षीय मयंक शर्मा की करंट लगने से मौत हो गई। वह मोटर चालू करने के लिए बिजली बोर्ड में प्लग लगा रहा था, तभी करंट लगने से गिर पड़ा।
विज्ञापन
(प्रतीकात्मक फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दौसा जिले के सिकराय कस्बे में दिवाली से पहले दर्दनाक हादसे ने खुशियों को मातम में बदल दिया। सिकराय स्थित पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) के पास बिजली का करंट लगने से 20 वर्षीय मयंक शर्मा की मौत हो गई। हादसे के बाद पूरे कस्बे में शोक की लहर दौड़ गई है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, सिकराय निवासी दिनेश शर्मा का बेटा मयंक शर्मा रात करीब आठ बजे मोटर चालू करने के लिए बिजली के बोर्ड में प्लग लगा रहा था। इसी दौरान अचानक करंट लगने से उसे जोरदार झटका लगा और वह फर्श पर गिर पड़ा। परिजनों ने तुरंत बेहोशी की हालत में उसे उप जिला चिकित्सालय सिकराय पहुंचाया, जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने जयपुर रैफर कर दिया। इलाज के दौरान देर रात मयंक की मौत हो गई।

ये भी पढ़ें: Sawai Madhopur News: डूंगरी बांध के विरोध में ग्रामीणों ने मनाई ‘काली दिवाली’, दीये बुझाकर किया ब्लैकआउट
विज्ञापन


मयंक अपने परिवार का इकलौता बेटा था। उसकी चार बहनें हैं और वह जयपुर में रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा था। चार माह बाद उसकी बहन की शादी तय थी, जिससे घर में दिवाली के साथ शादी की भी तैयारियां चल रही थीं। लेकिन इकलौते बेटे की अचानक मौत से पूरे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा।
विज्ञापन


मयंक की मौत की खबर से पिता दिनेश शर्मा बेसुध हो गए और उनकी तबीयत भी बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। सिकराय कस्बे में इस दर्दनाक घटना से गहरा शोक व्याप्त है। पड़ोसी और परिचित परिवार को ढांढस बंधाने पहुंच रहे हैं, लेकिन घर में पसरा सन्नाटा इस हादसे के गहरे दुख को बयां कर रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें