दौसा जिले के गेटोलाव बांध में दीपावली की रात एक 30 वर्षीय युवक का शव तैरते मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव को जिला अस्पताल में पहुंचाया और एफएसएल टीम की मदद से घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए।
दौसा जिले के गेटोलाव बांध में दीपावली की रात एक 30 वर्षीय युवक का शव तैरते मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली थाना प्रभारी सुधीर उपाध्याय मय जाब्ता मौके पर पहुंचे और पुलिस टीम के सहारे युवक की बॉडी को जिला अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन
थाना प्रभारी ने बताया कि शव की शिनाख्त न होने पर एफएसएल टीम के माध्यम से घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए गए। सोमवार रात गेटोलाव बांध पर युवक का शव मिलने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकालकर मोर्चरी में रखवाया।
अभी तक मृतक युवक की पहचान नहीं हो पाई है। थाना प्रभारी ने बताया कि एफएसएल रिपोर्ट और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की जांच और कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस युवक की मृत्यु को लेकर मौन साधे हुए हैं और रिपोर्ट आने तक किसी भी तरह की टिप्पणी नहीं कर रही है।