फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dausa News: भात नोतने जा रही महिला के लिए काल बनकर सामने आया सड़क पर बना गड्ढा, हादसे में हुई मौत

Fri, 28 Nov 2025 11:06 PM IST
दौसा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा

सार

बेटे की शादी के लिए भाई के घर भात नोतने जा रही महिला के लिए सड़क पर बना गहरा गड्ढा काल साबित हुआ। बाइक से गिरने के बाद गंभीर रूप से घायल महिला ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
 
विज्ञापन
मृतका कैलाशी देवी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिले के डुगरावता गांव में जिस घर में शादी की तैयारियां जोरों पर थीं, वहीं अचानक खुशियों की जगह मातम ने ले ली। शहनाई की धुनें चीख-पुकार में बदल गईं और परिवार की मुस्कानें पलभर में आंसुओं में बदल गईं।

विज्ञापन


दरअसल कैलासी देवी (36) पत्नी सीताराम खारवाल अपने बेटे की शादी के निमंत्रण के लिए पारंपरिक भात नोतने अपने पति के साथ मोटर साइकिल पर मायके सरपुरा (कोलीवाड़ा के पास) जा रही थीं लेकिन रास्ते में सड़क पर बने एक गहरे गड्ढे ने उनकी खुशियों पर कहर बरपा दिया। बाइक गड्ढे में उछली और असंतुलित होकर गिर गई, जिससे कैलासी देवी सड़क पर दूर जा गिरीं।

ये भी पढ़ें: Kotputli-Behror News: बानसूर फायरिंग का सीसीटीवी फुटेज आया सामने, गैंगवॉर की आशंका गहराई
विज्ञापन


गंभीर रूप से घायल कैलासी देवी को तत्काल जिला अस्पताल दौसा ले जाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जयपुर रैफर किया गया लेकिन उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


कैलासी देवी की मौत की खबर जैसे ही गांव पहुंची, डुगरावता गांव में कोहराम मच गया। जहां घर में बेटे की शादी की रौनक थी, वहीं अचानक सन्नाटा छा गया। महिलाएं जो कुछ देर पहले गीत गा रही थीं, वे अब विलाप करने लगीं। रिश्तेदारों, पड़ोसियों और ग्रामीणों ने परिवार को सांत्वना देने की कोशिश की लेकिन किसी की आंखें सूखी नहीं रहीं। कैलासी देवी के निधन की सूचना मिलते ही कस्बे का बाजार भी शोक में बंद कर दिया गया।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें