फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan News: दुष्कर्म का फरार आरोपी सलाखों के पीछे, अन्य आरोपियों को पुलिस पहले ही भेज चुकी है जेल

Sun, 17 Mar 2024 09:42 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा

सार

Dausa: नाबालिग लड़की को बाइक पर अगवा कर उसके साथ गैंग रेप के मामले में फरार चल रहे आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मामले के तीन आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं।
विज्ञापन
पकड़ा गया आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नाबालिग को जबरन बाइक पर बैठाकर अगवा करने और उसके साथ दुष्कर्म करने के आरोप में दौसा पुलिस ने फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर उसे जेल भेज दिया है। मामले में तीन आरोपी पहले ही गिरफ्तार किए जा चुके हैं। 

विज्ञापन


दौसा एसपी रंजिता शर्मा ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि नाबालिग के पिता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी कि तीन बाइक सवार लड़कों ने उसकी नाबालिग पुत्री का जबरन अपहरण कर लिया है। इस पर लवाण थानाधिकारी राधेश्याम सिंह के नेतृत्व में टीम का गठन कर पूछताछ की गई और कई जगहों पर सीसीटीवी कैमरे देखे गए। तकनीकी संसाधनों के सहयोग से मिली सूचना के आधार पर आरोपी दीपक यादव, कृष्ण कुमावत व अजय कुमार उर्फ गोलू सैन को डिटेन किया गया।

डिटेनशुदा अपराधियों से पूछताछ के बाद जुर्म प्रमाणित पाए जाने पर मुलजिम दीपक, कृष्ण कुमावत व अजय कुमार उर्फ गोलू सैन को गिरफ्तार कर जिला कारागृह भिजवाया गया व फरार मुलजिम यशपाल उर्फ पायलेट को गिरफ्तार किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें