फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan News: लोकसभा चुनावों के लिए पुलिस ने चलाया जनजागरूकता अभियान, 12 हजार CVIGIL APP डाउनलोड करवाए

Fri, 22 Mar 2024 08:44 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा

सार

Dausa: आगामी लोकसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए आचार संहिता के उल्लंघन की जानकारी एवं अन्य सूचनाओं के लिए चुनाव आयोग ने एक सीविजिल एप बनाया है, जिसके जरिये आम जनता उल्लंघनकर्ताओं के संबंध में जानकारी दे सकती है।
विज्ञापन
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आदर्श आचार संहिता के उल्लंघनकर्ताओं पर त्वरित कार्रवाई के लिए चुनाव आयोग ने एक सीविजिल एप बनाया है, जिसका उद्देश्य जनता को जागरूक कर आचार संहिता के उल्लंघन करने वालों पर तुरंत कार्रवाई करना है।

विज्ञापन


दौसा पुलिस अधीक्षक रंजीता शर्मा ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। चुनाव आयोग के निर्देश पर आगामी लोकसभा चुनावों के मद्देनजर आम जनता को जागरूक करने के लिए पुलिस चुनाव आयोग के सीविजिल एप जनता को डाउनलोड करवा रही है। साथ ही एप के संबंध में जानकारी देकर जनता को जागरूक कर रही है।

इसी कड़ी में दौसा जिला पुलिस ने जिले में दो दिवसीय अभियान चलाकर 12 हजार से भी ज्यादा लोगों को इस एप की जानकारी देते हुए यह एप डाउनलोड करवाया ताकि आचार संहिता के उल्लंघन पर लगाम लगाई जा सके।
विज्ञापन


यह एप वोटिंग के एक दिन बाद तक प्रभावी रहेगा। जनता द्वारा इस एप के जरिये आचार संहिता के उल्लंघन संबंधी शिकायत की जा सकती है, जिसक 100 मिनट के भीतर समाधान किया जाएगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें