दौसा जिला पुलिस अधीक्षक रंजीता शर्मा ने बताया कि वृत्ताधिकारी महवा प्रेम बहादुर निर्भय की देखरेख में महवा थानाधिकारी जितेन्द्र सिह सोलंकी के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया। जिसके तहत मौजा समलेटी में फायरिंग व लूट के प्रयास की घटना के 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
ये था मामला
24 फरवरी 2024 को प्रकरण परिवादी गौरव महर पुत्र सन्तोषी लाल मीना निवासी गगवाना ने एक रिपोर्ट दर्ज करवाई। जिसमें उसने बताया कि वो 24 फरवरी को 11 बजे सरसों बेचने के लिए घर से महवा मण्डी आया था। जिसमें उसने बताया कि उसके साथ स्कूटी पर दोस्त अभिषेक व सचिन कुमार राणा सवार थे। करीब 3 बजे तीनों सरसों बेचकर महवा से किसी से मिलने जा रहे थे, तभी एक स्विप्ट डिजायर कार और बाइक आकर रूकी। कार से सन्नी मीना, सुनील व अन्य तीन व्यक्ति उतरे तथा बाइक से कबीर मीना व एक अन्य नीचे उतरे और तीनों को घेर लिया। जिसके बाद सभी आरोपियों ने जेब में रखे रुपए छीनने का प्रयास करने लगे। जब इन तीनों ने इसका विरोध किया तो आरोपियों द्वारा इनके साथ मारपीट की गई और जान से मारने की धमकी दी गई। जिसके बाद पीड़ित ने इसकी शिकायत थाने में दर्ज कराई। बाद में पुलिस द्वारा गठित टीम ने मौजा समलेटी में फायरिंग व लूट के प्रयास की घटना के बदमाशों का मौजा समलेटी हुडला के जंगलों से पीछा कर गिरफ्तार किया है।