दौसा जिले के बांदीकुई इलाके में सनसनीखेज सामूहिक गैंगरेप मामला आया है। जहां नवविवाहित महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म का रिश्तों को कलंकित करते हुए इंसानियत को शर्मसार करने का मामला दर्ज हुआ है। नव विवाहित ने अपने ससुराल वालों के खिलाफ दहेज मारपीट और गैंगरेप का मामला दर्ज करवाया है।
पूरा मामला बैजूपाडा थाना इलाके का है, जहां विवाहिता ने खुद थाने में उपस्थित होकर पति सहित 3 अन्य लोगों के खिलाफ गैंगरेप का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया है। मामले की जांच बांदीकुई डिप्टी एसपी ईश्वर सिंह को दी गई हैं। जिस पर डिप्टी एसपी ईश्वर सिंह ने बताया कि एक पीड़िता महिला ने बैजूपाडा थाने में पति सहित तीन लोगों के खिलाफ सामूहिक बलात्कार का मामला दर्ज कराया है।
मामले की जांच में जुटी पुलिस
पीड़िता ने प्राथमिकी रिपोर्ट में बताया कि गत 18 फरवरी को विवाह संपन्न हुआ था। शादी के बाद पीहर से दोबारा ससुराल जाने की रस्म के बाद गत 22 फरवरी को पति के सामने 3 लोगों ने गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया है। फिलहाल बांदीकुई पुलिस उपाधीक्षक ईश्वर सिंह ने बताया कि पीड़िता का महिला मेडिकल परीक्षण करवाकर मामले की जांच की जा रही है।