दौसा लोकसभा सीट पर बीजेपी के कद्दावर नेता डॉ. किरोड़ीलाल मीणा और कांग्रेस के दिग्गज नेता सचिन पायलट की प्रतिष्ठा की सीट होने के चलते दोनों ही पार्टियों ने दौसा लोकसभा को जीतने के लिए एड़ी से चोटी तक का जोर लगा दिया था। इधर, खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी दौसा में बीजेपी उम्मीदवार रहे कन्हैयालाल मीणा के पक्ष में रोड शो भी किए। लेकिन दौसा लोकसभा सीट पर इसका कोई असर नहीं हुआ।
उधर, दौसा लोकसभा सीट जीतने के लिए किरोड़ीलाल मीणा ने चुनाव के दौरान में महवा की चुनावी सभा में कहा था, अगर दौसा लोकसभा सीट बीजेपी नहीं जीती तो मंत्री पद से इस्तीफा दे दूंगा, जिसे फिर मतदान होने के बाद मेहंदीपुर बालाजी के नांदरी गांव के विवाद मामले की महापंचायत मंत्री पद से इस्तीफा देने की बात दोहराई थी।
बता दें कि राजस्थान में लोकसभा चुनाव की मतगणना मंगलवार को सुबह आठ बजे से पंडित नवल किशोर शर्मा पीजी कॉलेज में मतगणना शुरू होने के साथ कांग्रेस का दबदबा नजर आया। जहां पोस्टल बैलट की मतगणना शुरू होने के साथ ही कांग्रेस ने बढ़त बनाते हुए नजर आई। कांग्रेस के मुरारीलाल मीणा को पोस्टल बैलेट से 9,398 मत प्राप्त हुए तो वहीं कन्हैयालाल मीणा को 4,617 मत मिले। बात करें पिछले लोकसभा चुनाव 2019 की तो दौसा से लोकसभा चुनाव बीजेपी को करीब 75 हजार मतों से जीत दर्ज की थी। पिछले लोकसभा चुनाव में दौसा से जसकौर मीना, नव निर्वाचित कांग्रेस के सांसद मुरारीलाल मीणा की पत्नी सविता मीणा को हराकर सांसद बनी थी। अब दौसा लोकसभा सीट से अपनी पत्नी सविता मीणा की हार का बदला लेते हुए कांग्रेस के मुरारीलाल मीणा ने दो लाख 37 हजार 340 मतों से जीत दर्ज की।
शायद ये दौसा के लोकसभा चुनाव के इतिहास में अब तक की कांग्रेस की सबसे बड़ी जीत है, जिसके चलते दौसा लोकसभा सीट की मतगणना में मुरारीलाल ने बीजेपी को एक भी राउंड में बढ़त भी लेने दी। अपनी जीत पर निर्वाचित होते ही दौसा नवनिर्वाचित सांसद मुरारीलाल मीणा बोले कि सचिन पायलट ने दौसा लोकसभा सीट पर अच्छी-खासी मेहनत की थी, जिसके चलते जीत के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को बधाईयां देकर जीत का जश्न मनाया।
पपलाज माता पहुंचे सांसद मुरारीलाल मीणा
गहलोत सरकार में पूर्व मंत्री रही ममता भूपेश ने कहा, मैं विधानसभा चुनाव में 9,000 वोटों से हारी थी, जिसे जनता ने जवाब देते हुए अबकी बार सीखा दिया है। लोकसभा चुनाव में अच्छे मतों से जिताया है।भूपेश ने कहा, चार महीने की पर्ची सरकार ने लोहे के ऊपर सोने की पॉलिश करके लोगों को बेवकूफ बना कर सत्ता में आए थे, जिसका पर्दाफाश हो चुका है। बीजेपी के सारे विधायक फेलियर साबित हो गए। जनता ने विधानसभा चुनाव के दौरान जो भूल की थी, उसे सुधारा है। वहीं, जीत के बाद नवनिर्वाचित सांसद मुरारीलाल मीणा पपलाज माता मंदिर में दर्शन करने पहुंचे। इस दौरान कांग्रेस के कई कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे।