गौवंश भरकर ले जा रहे एक ट्रक को गौ रक्षकों ने करीब 45 किलोमीटर की पीछा करते हुए करौली के टोडाभीम थाना इलाके में मेहंदीपुर बालाजी की घाटी में रुकवा लिया लेकिन गौ तस्कर अंधेरे का फायदा उठाते हुए ट्रक छोड़कर फरार हो गए। यह ट्रक मेहंदीपुर बालाजी के मुख्य बाजार चौपहिया वाहन को टक्कर मारते हुए तेजी से ट्रक भगाकर ले जा रहा था।
मेहंदीपुर बालाजी के मुख्य बाजारों से गुजरे इस ट्रक ने कई वाहनों को टक्कर मारते हुए क्षतिग्रस्त कर दिया और ट्रक भगाकर ले गया, जिस पर कुछ लोगों ने ट्रक का पीछा किया। करीब 45 किमी लंबा जाने के बाद उसे रोका जा सका लेकिन इस दौरान ट्रक चालक और उसका साथी अंधेरे का लाभ उठाकर भाग निकले। ये सारा घटनाक्रम उस दौरान हुआ जब पुलिस हाईवे और रात्रि गश्त कर रही थी। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रक से लगभग 30 मृत गौवंश बरामद किए हैं, जबकि मात्र एक गाय जिंदा बची थी।
इधर मेहंदीपुर बालाजी थाना अधिकारी गौरव प्रधान ने बताया कि तस्करों के बारे में पुलिस के पास कोई सूचना नहीं थी और कल भारत बंद के आह्वान के चलते मेहंदीपुर बालाजी थाना तैयारी में जुटा था। इधर टोडाभीम पुलिस थाना के एएसआई बनेसिंह ने बताया कि लावारिस गौवंश से भरे ट्रक की सूचना पर टोडाभीम थाना मौके पर पहुंचा था, जहां गौशाला की व्यवस्था नहीं होने के चलते ट्रक को बाद में खोला गया, जिसमें से एक गाय जीवित थी बाकी लगभग 30 गायें मर चुकी थीं।