फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dausa: लगातार बारिश के चलते आगे बढ़ सकती है स्कूलों की छुटि्टयां, जलभराव के चलते घरों में पानी घुसा

Mon, 12 Aug 2024 02:01 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा

सार

दौसा में लगातार हो रही तेज बारिश से आज कलेक्टर ने स्कूलों में अवकाश घोषित किया है, यदि बरसात इसी तरह जारी रही तो स्कूलों की छुट्टियां बढ़ाई जा सकती हैं। जिले में मूसलाधार बारिश के चलते छोटे-बड़े नदी-नाले ऊफान पर हैं। बारिश के कारण जनजीवन बुरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दौसा में भारी बरसात के कारण मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। जिला कलेक्टर देवेंद्र कुमार ने आज के लिए स्कूलों में छुट्टी घोषित की है। यदि आज भी बारिश का दौर जारी रहा तो छुट्टियां बढ़ाई जा सकती हैं। जिले में बरसात की बात की जाए तो यहां के तमाम छोटे-बड़े नदी-नाले लेवल से ऊपर निकल चुके हैं।

विज्ञापन


उधर शहर में हुए जलभराव के कारण लोगों के घरों में पानी भर गया है। दौसा जिले सहित आसपास के क्षेत्रों में तेज बारिश के चलते डॉ. किरोड़ीलाल मीणा ने जरूरत पड़ने पर तमाम सहायता पहुंचाने के लिए जिला कलेक्टरों को निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें