फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dausa News: दौसा जिले में भारी बारिश का येलो अलर्ट; सोमवार को सभी स्कूलों में अवकाश घोषित

Sun, 11 Aug 2024 10:00 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा

सार

दौसा जिले को मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जोन में रखा है। इसके चलते भारी बारिश की चेतावनी सोमवार 12  अगस्त के लिए जारी की गई है। इसलिए विद्यालय में बच्चों का अवकाश घोषित किया गया है।
विज्ञापन
दिल्ली में दो दिन बारिश का येलो अलर्ट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मौसम विज्ञान विभाग ने दौसा जिले के लिए 12 अगस्त 2024 को येलो अलर्ट जारी किया है, जिसमें अत्यधिक भारी वर्षा की चेतावनी दी गई है। इसके मद्देनजर, जिला कलेक्टर देवेंद्र कुमार ने जिले में कक्षा 1 से 12 तक के सभी सरकारी और गैर सरकारी विद्यालयों में विद्यार्थियों के लिए अवकाश घोषित किया है। यह निर्णय छात्रों की सुरक्षा और स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।

विज्ञापन


हालांकि, अवकाश केवल विद्यार्थियों के लिए ही लागू होगा, जबकि स्कूल का शेष स्टाफ नियमित रूप से उपस्थित रहेगा। जिला प्रशासन ने सभी स्कूल और संस्था प्रधानों को आदेश की कड़ाई से पालना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। किसी भी प्रकार की अवहेलना पर संबंधित अधिकारियों के खिलाफ आपदा प्रबंधन अधिनियम, 2005 के तहत कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें