फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dausa News: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर एक बार फिर हुआ हादसा, नींद की झपकी आने से कार पलटी, तीन घायल

Sat, 08 Jun 2024 08:05 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा

सार

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस हाइवे पर लगातार हो रहे हादसों में आज एक और मामला जुड़ गया जब चालक को नींद की झपकी लगने से हाइवे पर चल रही कार पलट गई। हादसे में तीन लोगों के घायल होने की खबर है। हादसा जिले के सोमाड़ा गांव के पास हुआ।
विज्ञापन
राजस्थान - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दौसा में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस हाईवे पर सुबह नींद की झपकी आने से हाईवे पर चलती कार अचानक पलटी गई। जिसके चलते तीन लोग घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए दौसा के रामकरण जोशी जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


बांदीकुई थाना सब इंस्पेक्टर भरतलाल ने बताया कि गुजरात के पालनपुर निवासी एक परिवार के पांच लोग शनिवार सुबह दिल्ली से जयपुर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान कार चालक को नींद की झपकी आने से कार सोमाडा गांव के पास पलटकर डिवाइडर के बीच आ गई। घटना में कार सवार तीन जने घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल दौसा में भर्ती करवाया गया है।

घटना में शांताबाई पत्नी नानजी उम्र 60 साल और प्रयाग पुत्र महेश चौधरी उम्र 7 साल को अधिक घायल होने के कारण जयपुर रैफर किया गया है। एक जने के मामूली चोट आई है। पुलिस घटना की जानकारी ले रही है। अब बांदीकुई थाना पुलिस सारे मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें