फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dausa News: कोलवा थाना अधिकारी लाइन हाजिर, लड़ाई-झगड़े के मुकदमे में कार्रवाई करने पर एसपी ने की कार्रवाई

Sat, 15 Jun 2024 09:38 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा

सार

बार-बार हिदायद के बाद भी कार्रवाई न करने पर दौसा पुलिस अधीक्षक रंजीता शर्मा ने थाना अधिकारी पर कार्रवाई की। उधर एसपी की कार्रवाई के बाद सोशल मीडिया पर पुलिस का ट्रॉली में बजरी डालने का वीडियो वायरल होने लगा।
 
विज्ञापन
दौसा पुलिस अधीक्षक कार्यालय। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दौसा जिले के कोलवा थाना अधिकारी जन्मेजा राम मीणा को जिला पुलिस अधीक्षक रंजीता शर्मा ने लाइन हाजिर किया है। बताया जा रहा है कि कोलवा थाना अधिकारी जन्मेजा राम मीणा को किसी लड़ाई-झगड़े के मुकदमे में कार्रवाई करने के लिए दौसा पुलिस अधीक्षक रंजीता शर्मा ने कई बार हिदायत दी थी। इसके बाद भी कोलवा थाने पर दर्ज मुकदमे पर कार्रवाई नहीं हुई। इस पर कड़ा रुख अपनाते हुए दौसा पुलिस एसपी ने उन पर कार्रवाई की है।

विज्ञापन


मामला दौसा जिले के कोलवा थाने का है। यहां पूर्व में पुलिस थाना कोलवा में मारपीट का मुकदमा दर्ज हुआ था। इस पर कार्रवाई नहीं होने के चलते लोग दौसा जिला पुलिस अधीक्षक रंजीत शर्मा के यहां गुहार लगाने पहुंचे थे।

उधर, मारपीट के मामले में कार्रवाई करने के लिए दौसा जिला पुलिस अधीक्षक रंजीता शर्मा ने भी कोलवा थाना अधिकारी को कई बार हिदायत दी थी। दौसा एसपी की वार्निंग के बाद भी कोलवा थाना अधिकारी जन्मेजा राम मीणा कार्रवाई नहीं की। बताया तो ये भी जा रहा है कि कोलवा थाना अधिकारी जन्मेजा राम मीणा की इससे पूर्व भी लगातार शिकायत जिला पुलिस अधीक्षक दौसा को मिल रही थी।
विज्ञापन


वीडियो ने मचाई हलचल
वहीं इस कार्रवाई के बाद ही कोलवा थाना अधिकारी जन्मेजाराम मीणा को लाइन हाजिर करने के मामले में एक नया वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर सुर्खियां बटोर रहा है। इस वीडियो में कोलवा थाना अधिकारी ने अवैध बजरी ट्रैक्टर पर कार्रवाई करते हुए ट्रैक्टर से बजरी खाली करवाई और बाद में किसी नेता के दबाव में आकर खाली ट्रैक्टर में पुलिस वालों को फिर से बजरी भरते देखा जा सकता है। ये वीडियो सोशल प्लेटफार्म पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो कितनी सच्चाई है ये पुलिस जांच का विषय है। अमर उजाला इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें