दौसा पुलिस का वीडियो वायरल होने के बाद से पुलिस की खूब किरकिरी हो रही है। वायरल वीडियो 13 फरवरी का बताया जा रहा है। वीडियो में बालाजी में ट्रैफिक पुलिस हेड कांस्टेबल पद पर तैनात महेश फगना बताया जा रहा है।
इन दिनों एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है, जिसमें मेहंदीपुर बालाजी धाम में ट्रैफिक पुलिस वालों की दादागिरी आई सामने बताया जा रहा है कि यह वीडियो 13 फरवरी का है।जिसमें एक श्रद्घालु को ट्रैफिक पुलिस के हेड कांस्टेबल जिसका नाम महेश फगना बताया जा रहा है और इसके हेड कांस्टेबल के साथ कुछ स्थानीय लोगों भी एक श्रद्धालु के साथ मारपीट करते हुए दिख रहे हैं। इसी वीडियो में श्रद्धालु बार-बार पूछ रहा है, मुझे मार क्यों रहे हो। लेकिन पुलिस की वर्दी में है हेड कांस्टेबल साहब, धौंस तो दिखाएगा ही।
जबकि राजस्थान भजनलाल सरकार एक तरफ तो राम मंदिर दर्शन के लिए श्रद्धालुओं को निशुल्क यात्रा करवा की बात कर रही है। वहीं, भजनलाल की पुलिस का जवान मेहंदीपुर बालाजी में आने वाले श्रद्धालुओं पर दादागिरी करते हुए मारपीट पर आतुर होते नजर आया है। अब देखने वाली बात यह होगी कि राजस्थान पुलिस का यह वायरल वीडियो इस पर कोई ठोस होगी या इस लाइन में तैनात कर इति श्री कर ली जाएगी। इस वीडियो की हम पुष्टि नहीं करते हैं, लेकिन यह वीडियो क्षेत्र ने खूब वायरल हो रहा है।