फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dausa News: झेरा गांव की वोट बारात में शामिल हुए किरोड़ी मीणा, बोले- ईआरसीपी को लेकर लोगों को गुमराह कर रहे है

Fri, 19 Apr 2024 07:33 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा

सार

आज दौसा के झेरा गांव में मतदान करने के लिए वोट बारात निकाली गई। ग्रामीण विकास राज्यमंत्री किरोड़ीलाल मीणा भी इस बारात में शामिल हुए और लोगों से अधिक से अधिक मतदान करने की अपील की। उन्होंने कहा कि पायलट ईआरसीपी को लेकर लोगों को गुमराह कर रहे हैं।
विज्ञापन
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मतदान की बारात में दौसा के झेरा गांव पहुंचे ग्रामीण विकास राज्य मंत्री डॉ. किरोड़ीलाल मीणा ने जनता से अधिक से अधिक मतदान करने की अपील की। किरोड़ी मीणा ने पत्रकारों से बात करते हुए ईआरसीपी के एमओयू को लेकर सचिन पायलट को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि पायलट जनता को ईआरसीपी को लेकर गुमराह कर रहे हैं, जबकि मध्यप्रदेश व राजस्थान के मुख्यमंत्री और अधिकारियों द्वारा बैठक कर एमओयू जारी कर दिया गया है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने इसे राष्ट्रीय परियोजना घोषित किया है और आने वाले दिनों में ईआरसीपी का पानी प्रदेश के 13 जिलों को मिलेगा। दौसा में सिंचाई और पीने के लिए ईआरसीपी का पानी मिलेगा। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में दौसा नोएडा से कम नहीं होगा। यहां आईआईटी सहित कई इंडस्ट्रीज आएंगी। देश की सबसे बड़ी सड़क यहां से गुजर रही है, इसका दौसा के लोगों को जरूर फायदा होगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें