फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dausa News: आगे चल रहे ट्रक से टकराई कार,पति-पत्नी की मौत, बेटा घायल, महाकाल दर्शन के लिए जा रहा था परिवार

Sat, 01 Jun 2024 05:15 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा

सार

कार में सवार परिवार गुड़गांव से उज्जैन महाकाल के दर्शन के लिए जा रहा था। तभी बांदीकुई के पास आगे चल रहे ट्रक से कार टकरा गई। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई।
विज्ञापन
हादसे के बाद क्षतिग्रस्त कार। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस हाईवे पर एक बार फिर सड़क हादसे में दो लोगों की जान चली गई। बांदीकुई के पास आगे चल रहे ट्रक एक में पीछे से तेज रफ्तार कार जा टकराई। इस हादसे में पति-पत्नी की मौत हो गई।

विज्ञापन


दौसा जिले में हुई दुर्घटना की सूचना पर पहुंचे थाना अधिकारी सुरेंद्र मलिक ने बताया कि शनिवार करीब साढ़े 9 बजे दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस हाईवे पर हादसा हुआ। बांदीकुई थाना क्षेत्र के पिलर संख्या 158 के पास आगे चल रहे ट्रक में पीछे से एक कार ने टक्कर मार दी। इस घटना में राजेश अवस्थी उम्र 40 साल और उनकी पत्नी फराह अवस्थी उम्र 37 साल की मौत हो गई। वहीं बेटा दिव्यांक अवस्थी घायल हो गया। उसको उपचार के लिए दौसा के रामकरण जोशी जिला अस्पताल दौसा में भर्ती करवाया गया है। थाना अधिकारी की माने तो कार में सवार परिवार गुड़गांव से उज्जैन महाकाल के दर्शन के लिए जा रहा था।

इधर, दूसरा हादसा भी दौसा जिले का है, जहां एक चलती कार का टायर फटने के कारण अनियंत्रित होकर सड़क नीचे उतर गई। गनीमत रही कि कार चालक को इस दौरान मामूली चोट आई। इधर, पुलिस सारे घटनाक्रम की जांच में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें