फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dausa News: गायत्री परिवार ने 451 कट्टे गेहूं हरिद्वार रवाना किया, जरूरतमंदों के लिए लगातार चलता है भंडारा अ

Tue, 09 Jul 2024 08:35 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा

सार

अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार में लगातार चल रहे भंडारे की भोजन व्यवस्था के लिए गायत्री परिवार दौसा द्वारा 451 कट्टे गेहूं हरिद्वार के लिए रवाना किए गए। महुवा उपखंड मुख्यालय स्थित अनाज मंडी से शांतिकुंज के साधकों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने गेहूं के कट्टों से भरे ट्रक को हरी झंडी दिखाई।
विज्ञापन
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दौसा जिले के महुवा उपखंड मुख्यालय स्थित अनाज मंडी में गायत्री परिवार दौसा के द्वारा शांतिकुंज हरिद्वार के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार में लगातार चल रहे भंडारे के लिए 451 कट्टे गेहूं से भरे ट्रक को शांतिकुंज प्रतिनिधियों के तत्वावधान में हरिद्वार के लिए रवाना किया गया।

विज्ञापन


शांतिकुंज प्रतिनिधि बल्लूराम प्रजापत ने जानकारी देते हुए बताया कि हरिद्वार में लगातार चल रहे भंडारे भोजन व्यवस्था के साथ प्राकृतिक आपदा के समय जरूरतमंद व्यक्तियों के लिए भोजन के पैकेट तैयार कर वितरण करने हेतु गायत्री परिवार दौसा से जुड़े साधकों द्वारा शांतिकुंज प्रतिनिधियों की उपस्थिति में महुवा अनाज मंडी से गणमान्य नागरिकों और शांतिकुंज हरिद्वार से जुड़े साधकों की उपस्थिति में अनाज से भरा ट्रक हरिद्वार के लिए रवाना किया गया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें