फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dausa News: ऊंट की तस्करी करते हरियाणा के चार तस्कर गिरफ्तार, वाहन भी जब्त

Fri, 21 Jun 2024 10:06 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा

सार

राजस्थान में दौसा जिले की बांदीकुई पुलिस ने चार तस्करों को गिरफ्तार किया है। सभी हरियाणा राज्य के निवासी हैं, जो ऊंटों की तस्करी कर रहे थे।
विज्ञापन
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दौसा की बांदीकुई पुलिस ने एक कार्रवाई करते हुए हुए ऊंटों से भरी पिकअप सहित हरियाणा के चार तस्करों को भी दबोचने का काम किया है। दौसा एसपी रंजीता शर्मा ने बताया, बांदीकुई थानाधिकारी सुरेन्द्र मलिक की अगुवाई में मुखबिर की सूचना पर बांदीकुई थाना इलाके के कीरतपुरा-सावां नदी के नालों मे एक हरियाणा नंबर की पिकअप ऊंटों को भर रही है।

विज्ञापन


बता दें कि इस पर बांदीकुई पुलिस ने पिकअप नंबर HR-74 B-8032 को राज्य पशु उंटों की तस्करी करते हुए पिकअप सहित मौके से चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उधर, पुलिस ने बताया राजस्थान ऊंट (वध का प्रतिशेध और अस्थाई प्रवजन या निर्यात का विनियमन) अधिनियम 2015 में दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

इधर, कार्रवाई के बाद पुलिस ने पशुपालक सुरेश चंद रैबारी को चारा पानी की व्यवस्था सुपुर्द किया है। आरोपियों को पुलिस ने न्यायालय में पेश किया, जहां से न्यायालय ने तस्करी प्रकरण में गिरफ्तार आरोपियों को एक दिन की पीसी रिमांड पर भेजा है। बहरहाल, पुलिस मामले में गहनता से जांच में जुटी है। तस्कर मोहम्मद शफीक, मुवीन खां मेव मुसलमान, राजू दीन, मोहम्मद ईकलास मुसलमान को गिरफ्तार किया है। ये तमाम आरोपी हरियाणा के रहने वाले हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें