जिले में जब से दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस हाईवे का फीता कटा है, हर दूसरे दिन कोई ना कोई हादसा हो ही रहा है। हाल ही में हुए हादसे में एक चलती हुई बस में आग लग जाने से बस पूरी तरह स्वाहा हो गई। हादसा भांडारोज इंटरचेंज के पास हुआ। टोल प्लाजा नजदीक होने के बावजूद वहां बैठे टोलकर्मी आग बुझाने में मदद करने के लिए आगे नहीं आए।
सदर थाना अधिकारी सोहनलाल ने बताया कि यह बस 154 नंबर पिलर के आसपास खराब हो गई थी, जिसके बाद इसे टोचन करके ले जाया जा रहा था। बस खराब होने के चलते सवारियों को बस से उतारकर दूसरी बस में बैठा दिया गया था। भांडारेज इंटरचेंज पर उतरते समय अचानक बस में आग लग गई और देखते-देखते बस आग का गोला बन गई। इस हादसे में सबसे अच्छी बात यह रहेगी कोई जनहानि नहीं हुई।
उधर मौके पर पहुंचे सदर थाना पुलिस के एएसआई विजयपाल सिंह ने बताया कि पुलिस ने आरके जैन द्वारा संचालित भांडारेज टोल बूथ पर मौजूद कर्मचारियों से मदद मांगी लेकिन टोल बूथ पर मौजूद कर्मचारी तमाशाबीन होकर तमाशा देखते रहे।