फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dausa News: तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार की मौत; तीन महीने पहले ही हुई थी शादी

Mon, 04 Mar 2024 11:01 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा

सार

हादसे के बाद मौके पर पहुंचे मानपुर थाना पुलिस डीओ ड्यूटी पर तैनात दौलत सिंह ने गंभीर घायल बाइक सवार युवक को सिकराय अस्पताल लेकर गए। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 
विज्ञापन
हादसे में व्यक्ति की मौत। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दौसा जिले में एक बार फिर रफ्तार का कहर देखने को मिला। दौसा के नेशनल हाईवे 21 पर पीलोड़ी के पास एक तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दी। घटना के बाद बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद हाईवे पास रहने वाले लोग घटनास्थल पहुंचे और घटना की सूचना मानपुर थाना पुलिस को दी। 

विज्ञापन


मौके पर पहुंचे मानपुर थाना पुलिस डीओ ड्यूटी पर तैनात दौलत सिंह ने गंभीर घायल बाइक सवार युवक को सिकराय अस्पताल लेकर गए। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मानपुर थाने के दौलत सिंह ने बताया कि युवक बाइक से अपनी ससुराल जा रहा था। नेशनल हाईवे 21 पर पीलोड़ी के पास कार ने उसे पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में उसकी मौत हो गई, इसके बाद मृतक के परिवार में कोहराम मच गया।

मृतक के परिजनों ने बताया कि नवलकिशोर की शादी 23 नवंबर को झींझड़ अचलपुरा निवासी गुड़िया (19) से हुई थी। ऐसे में सोमवार को ससुराल में किसी की शादी थी। शादी प्रोग्राम में शामिल होने के लिए नवलकिशोर बाइक से अकेला ही ससुराल जा रहा था। इस भीषण हादसे की में नव विवाहिता की मांग का सिंदूर उजाड़ दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें