फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dausa: दिव्यांग के मुंह में कपड़ा ठूंस कर की हैवानियत, परिजनों ने पकड़ा, खंभे से बांधकर काट दिए सिर के बाल

Sun, 19 May 2024 04:46 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा

सार

वारदात के दौरान आरोपियों को परिजनों ने पकड़ लिया। परिजनों ने आरोपी के मारा-पीटा और उसके सिर के बीच से बाल काट दिए। लोगों को आरोपी की जेब से गोलियां भी मिली हैं।
विज्ञापन
मौके पर कार्रवाई करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश में डबल इंजन की सरकार भाजपा में महिला अपराध पर लगाम लगाने साथ महिला सुरक्षा दावा किया था, लेकिन दौसा जिले में महिला अपराध लगातर बढ़ रहा है। ताजा मामला दौसा जिले के एक गांव का है। यहां शुक्रवार रात एक दिव्यांग विवाहिता के मुंह में कपड़ा ठूंसकर उसके साथ हैवानियत की गई। इस वारदात के दौरान आरोपियों को परिजनों ने पकड़ लिया। परिजनों ने आरोपी के मारा-पीटा और उसके सिर के बीच से बाल काट दिए।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार राहुवास गांव में शुक्रवार रात करीब 12 बजे बदमाश आरोपी दिव्यांग महिला के कमरे में घुस गया। उसके मुंह में कपड़ा ठूंस दिया। जैसे-तैसे महिला ने कपड़ा हटाया और चिल्लाने लगी। आवाज सुनकर उसका पति और परिजन मौके पर पहुंचे और आरोपी को दबोच लिया। 

लोगों ने आरोपी को रातभर अर्धनग्न हालत में पिलर से बांधे रखा। आरोपी के सिर के बाल काट दिए। आरोपी की जेब से गोलियां भी मिली हैं। घटना की सूचना पर शनिवार सुबह 6 बजे पहुंची पुलिस ने आरोपी को वहां से छुड़ाकर हिरासत में लिया।
विज्ञापन


उधर, पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने मेडिकल की कार्रवाई शुरू कर दी है। 40 वर्षीय पीड़िता ने शनिवार सुबह पति के साथ थाने में मामला दर्ज करवा दिया है। पुलिस ने आरोपी बाबूलाल के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर हिरासत में ले लिया है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें