फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dausa News: अंतरराज्यीय बावरिया चोर गिरोह के 5 बदमाश पुलिस के हत्थे चढ़े, चोरी की 40 वारदातें खुलने की संभावना

Sun, 30 Jun 2024 10:27 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा

सार

जिले में बढ़ रही चोरी की वारदातों के मामले में पुलिस ने विशेष अभियान के तहत अंतर राज्यीय बावरिया चोर गिरोह के 5 बदमाशों को गिरफ्तार किया है। गिरोह से आठ जिलों की 40 वारदातों के खुलने की संभावना है। 
विज्ञापन
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दौसा पुलिस ने जिले में बढ़ती चोरी और नकबजनी की वारदातों को लेकर एक विशेष अभियान चलाया है। अभियान के तहत जिले की मेहंदीपुर बालाजी थाना पुलिस ने अंतरराज्यीय बावरिया गैंग के 5 शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन


दौसा पुलिस अधीक्षक रंजीता शर्मा ने बताया कि 22 मई को संपत प्रजापत ने अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ उसके मकान का ताला तोड़कर सोने-चांदी के आभूषण समेत नकदी चोरी होने की रिपोर्ट मेहंदीपुर बालाजी थाने पर लिखवाई थी। जिस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कि तो पता चला कि ये बदमाश दिन में रैकी कर रात में वारदात को अंजाम देते थे। 

मेहंदीपुर बालाजी थाना अधिकारी गौरव प्रधान ने बताया कि बावरिया गैंग के ये लोग अपने रिश्तेदारों और साथियों के साथ मिलकर रैकी करते थे और सूने घरों, दुकानों और मंदिरों में और ट्रांसफार्मर चोरी करते थे। जिले में बढ़ती चोरी की वारदातों के मद्देनजर दौसा एसपी रंजीता शर्मा ने दौसा जिले के मेहंदीपुर बालाजी थाना, बसवा थाना, कोलवा थाना सहित जिले की साइबर सेल के साथ डीएसटी टीम का गठन किया और जगह-जगह छापामारी की।
विज्ञापन


पुलिस ने बावरिया गैंग के सदस्यों से वारदात में काम ली गई 3 मोटर साइकिलें भी बरामद की हैं। ये शातिर बदमाश दौसा, टोंक, सवाई माधोपुर, अलवर, करौली, बहरोड़, कोटपूतली और झूंझनू सहित 8 जिलों में करीब 40 घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं। अब पुलिस इन आरोपियों से चोरी का माल बरामद करने का प्रयास कर रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें