फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dausa News: मतदान के लिए 1965 मतदान बूथ तैयार, 146 सेक्रेटेड मजिस्ट्रेट सहित 18 एरिया मजिस्ट्रेटों की तैनाती

Thu, 18 Apr 2024 07:35 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा

सार

दौसा लोकसभा सीट पर मतदान को लेकर 80 प्रतिशत बूथों पर आम पुलिस के जवान अधिकारी तैनात किए गए हैं। लोकसभा क्षेत्र में 146 सेक्रेटेड मजिस्ट्रेट सहित 18 एरिया मजिस्ट्रेटों की तैनाती भी की गई है।
 
विज्ञापन
चुनाव के लिए रवाना होतीं पोलिंग पार्टियां। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान में 12 सीटों पर मतदान 19 अप्रैल को मतदान होना है। इसको लेकर दौसा जिला निर्वाचन ने तैयारियां पूरी कर ली गईं हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी देवेन्द्र कुमार ने बताया कि दौसा लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र में 1965 मतदान बूथ बनाए गए हैं। पोलिंग पार्टियों को तृतीय प्रशिक्षण दिया गया है। प्रशिक्षण देकर पोलिंग पार्टी को चुनाव संबंधी सामग्री देकर बूथ के लिए रवाना किया जा रहा है। पोलिंग पार्टियों के सुरक्षा केलिए मल्टीलेयर सुरक्षा की व्यवस्था की गई है।

विज्ञापन


प्रत्येक बूथ पर सुरक्षा गार्ड तैनात किया जाएगा। अतिरिक्त गार्डों को भी लगाया गया है। जिला निर्वाचन अधिकारी देवेन्द्र कुमार ने कहा 80 प्रतिशत बूथों पर आम पुलिस के जवान अधिकारी तैनात किए गए हैं। 

लोकसभा क्षेत्र में 146 सेक्रेटेड मजिस्ट्रेट सहित 18 एरिया मजिस्ट्रेटों की तैनाती की गई है। प्रत्येक विधानसभा में किसी भी प्रकार तकनीकी व अन्य सहायता के लिए मास्टर ट्रेनर लगाए हैं। पुलिस प्रशासन की मतदान केन्द्रों पर सुरक्षा के लिहाज से पुलिस की चाक चौबंद व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, इस सारे मामले के दौरान मजे की बात ये रही की कोई यहां टोपियां बेच रहा था तो कोई चश्मा बेचता भी नजर आया।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें