फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dausa : किरोड़ी मीणा ने आरक्षण को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को सही बताया, कहा- वंचित लोगों को लाभ मिलेगा

Fri, 09 Aug 2024 09:58 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा

सार

जिले में आदिवासी दिवस के मौके पर आयोजित मीणा हाईकोर्ट में बोलते हुए डॉ. किरोड़ीलाल मीणा ने आरक्षण को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को सही बताया है। उन्होंने कहा कि कोर्ट के इस फैसले से आरक्षण से वंचित लोागों को इसका लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दौसा जिले के नांगल राजावत तहसील के मीणा हाईकोर्ट में धूमधाम से रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ आदिवासी दिवस का आगाज हुआ। इस मौके पर डॉ. किरोड़ीलाल मीणा ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले को सही बताते हुआ कहा कि क्रीमी लेयर का मतलब जो लोग आरक्षण का लाभ लेकर आईएएस, आरएएस या कुछ बन गए हैं, उसके बाद भी पिछड़ा, आदिवासी बनकर आरक्षण का लाभ लेना चाहते हैं। ऐसे लोगों को सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले पर दिक्कत है।

विज्ञापन


आज विश्व आदिवासी दिवस के मौके पर डॉ. किरोड़ीलाल मीणा सुप्रीम कोर्ट के उस फैसले में साथ दिखे, जिसमें सुप्रीम कोर्ट ने कहा था कि यदि सरकारी चाहे तो आरक्षण के अंदर आरक्षण की व्यवस्थाएं कर सकती है। 

कोर्ट की इस बात पर डॉक्टर मीणा ने कहा कि यह एक अच्छा फैसला है। जो लोग आरक्षण का लाभ ले चुके हैं, वे लोग इस फैसले का विरोध कर रहे हैं। जबकि सुप्रीम कोर्ट के फैसले के अनुसार जो लोग आरक्षण से वंचित हैं, उन लोगों को इस फैसले का लाभ मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें