फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dausa: संविधान में किस बदलाव के लिए भाजपा को 400 सीटें चाहिए- बोले सचिन, महवा के गाजीपुर खावड़ा में की जनसभा

Tue, 09 Apr 2024 05:56 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा

सार

पहले चरण के चुनावों की तारीख नजदीक आते-आते दौसा लोकसभा क्षेत्र में नेताओं का जमावड़ा बढ़ता जा रहा है। भाजपा के स्टार प्रचारक योगी आदित्यनाथ की सभा के बाद आज कांग्रेस के कद्दावर नेता सचिन पायलट ने यहां महवा के गाजीपुर खावड़ा में मोर्चा संभाला।
विज्ञापन
सचिन पायलट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जैसे-जैसे पहले चरण के मतदान की तारीख नजदीक आ रही है, वैसे-वैसे दौसा लोकसभा क्षेत्र में नेताओं की आवन-जावन बढ़ने लगी है। इसी कड़ी में आज कांग्रेस के स्टार प्रचारक और कद्दावर नेता सचिन पायलट दौसा लोकसभा क्षेत्र के महवा के गाजीपुर खावड़ा में एक जनसभा संबोधित करने पहुंचे। 

विज्ञापन


यहां पायलट ने भाजपा को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि भाजपा 400 का आंकड़ा पार करने का विचार लिए बैठी है, जबकि बेरोजगार और गरीबी मिटाने और महिलाओं को आगे बढ़ाने का पिछले 10 सालों का टारगेट अभी तक पूरा नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि भाजपा ईडी और सीबीआई जैसी एजेंसी का दुरुपयोग कर रही है, जिसे देश भी समझ रहा है। निर्वाचित मुख्यमंत्री को सरकार जेल में डाल रही है, अपनी बात रखने वाले लोगों को वंचित रख रही है, तो इसे अब जनता भी बर्दाश्त नहीं करेगी।

पायलट ने कहा कि भाजपा को घमंड हो गया है और इस घमंड को तोड़ने का एक ही जरिया है और जनता 19 अप्रैल को कांग्रेस के पक्ष में मतदान कर उस घमंड को तोड़ देगी। दौसा लोकसभा को लेकर उन्होंने जनता से अपील की कि भारी संख्या में कांग्रेस के पक्ष में मतदान करें।
विज्ञापन


आरक्षण के मामले पर कसम खाने की बात पर पायलट बोले कि ये डॉ. किरोड़ीलाल मीणा के हाथ में नहीं है, ये तो भाजपा के नेता और RSS के लोग कह रहे हैं कि हमें संविधान में बदलाव के लिए 400 सीटें चाहिए।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें