फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dausa : हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगाने के नाम पर मनमानी वसूली, नंबर प्लेट बदलवाने का आज आखिरी दिन

Wed, 31 Jul 2024 10:13 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा

सार

हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगवाने की आज अंतिम तिथि है। इसी का फायदा उठाते हुए दौसा स्थित विपुल मोटर्स तय शुल्क से ज्यादा पैसा वसूल कर नंबर प्लेट लगा रहा है।
विज्ञापन
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

घरेलू चौपहिया वाहनों में हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट बनाने के लिए परिवहन विभाग ने 695 का शुल्क निर्धारित किया हुआ है। यह शुल्क देकर वाहन चालक अपने चौपहिया वाहन की हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट संबंधित कार एजेंसी से बनवा सकता है लेकिन दौसा स्थित कार एजेंसी विपुल मोटर्स इसका मनचाहा पैसा वसूल कर रही है।

विज्ञापन


कल ही एक वाहन चालक से नंबर प्लेट बनाने के लिए बाईपास स्थित विपुल मोटर्स के ऑफिस में 695 के बदले 900 रुपये वसूले गए और उस पर भी बड़ी बात यह कि ये शुल्क सीधे विपुल मोटर्स ने अपने खाते में ना लेकर संबंधित कार्मिक के खाते में ट्रांसफर करवा दिए।

इस सारे मामले पर जनरल मैनेजर नितिन पारीक का कहना है कि जो जो कर्मचारी हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट के लिए उनके ऑफिस में बैठकर अप्लाई कर रहा है, वह विपुल मोटर्स का नहीं है। जबकि सच्चाई यह है कि कई वाहन डीलरों ने परिवहन विभाग से संबंधित कार्य करने के लिए ट्रेड सर्टिफिकेट जारी करवाया हुआ है। 
विज्ञापन


इधर दौसा प्रादेशिक परिवहन अधिकारी जगदीश अमरावत का कहना है कि यदि इस तरह की कोई शिकायत है तो निश्चित रूप से कार्रवाई की जाएगी और संबंधित डीलर का ट्रेड सर्टिफिकेट निरस्त किया जाएगा। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें