फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dausa: यूरिया का पानी पीने से 50 बकरियों की मौत, पंप मालिक के खिलाफ कार्रवाई को लेकर ग्रामीणों ने लगाया जाम

Mon, 13 May 2024 09:14 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा

सार

लालसोट में 50 बकरियों की मौत पर गुस्साए ग्रामीणों ने हाईवे पर जाम लगा दिया। यूरिया पंप मालिक के खिलाफ कार्रवाई और मुआवजे की मांग को लेकर हंगामा किया।
विज्ञापन
मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी लोगों को समझाते हुए। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दौसा जिले के लालसोट में यूरिया पंप पर पानी पीने से 50 बकरियों की मौत हो गई। घटना के चलते गुस्साए ग्रामीणों ने हाईवे पर जाम लगा दिया। ग्रामीणों ने मुआवजे के साथ यूरिया पंप मालिक के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा किया।

विज्ञापन


दौसा जिले के लालसोट के लाखनपुर गांव पंचायत के बड़का पाड़ा गांव स्थित नेशनल हाईवे के पास यूरिया पंप बना हुआ है। यहां चरने आई बकरियां पानी के धोखे में पंप का पानी पी लिया। यूरिया पेट में जाते ही बकरियों की हालत खराब होने लगी। 

बताया जा रहा है कि 90 बकरियों में से 50 बकरियों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। मौके पर पहुंचे पशु चिकित्सकों की टीम ने घायल बकरियों का उपचार किया। वहीं, पशु चिकित्सक मेडिकल बोर्ड से मृत बकरियों का पोस्टमार्टम भी करवाया गया।
विज्ञापन


इस घटना से ग्रामीणों में रोष व्याप्त है। गुस्साए ग्रामीणों ने लालसोट कोथुन नेशनल हाईवे पर जाम लगा दिया। जाम की सूचना के बाद मौके पर लालसोट पुलिस के साथ प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया। करीब दो घंटे बाद ग्रामीण ने जाम खोल दिया, जिसके बाद आवागमन को सुचारू हुआ।

तहसीलदार अमितेश मीणा ने बताया कि पीड़ित की ओर से यूरिया के प्लांट के मालिक के खिलाफ परिवाद दिया गया है। पुलिस की ओर से कठोर कार्रवाई भी की जाएगी हर संभव पीड़ित की सहायता की जाएगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें