फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dausa: तंत्र-मंत्र के नाम पर महिलाओं से दुष्कर्म-ठगी करता था ढोंगी तांत्रिक, उत्तर प्रदेश से आरोपी गिरफ्तार

Fri, 08 May 2026 07:21 PM IST
Himanshu Priyadarshi न्यूज डेस्क,अमर उजाला, दौसा

सार

Dausa News: दौसा की मेहंदीपुर थाना पुलिस ने तंत्र-मंत्र के नाम पर महिलाओं का शोषण और ठगी करने वाले आरोपी सुखवीर उर्फ छोटे उर्फ सुरेंद्र को उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार किया है। आरोपी पर धार्मिक स्थलों पर ले जाकर दुष्कर्म और लाखों रुपये ठगने के आरोप हैं।
विज्ञापन
आरोपी ढोंगी तांत्रिक यूपी से गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दौसा जिले की मेहंदीपुर थाना पुलिस ने तंत्र-मंत्र और जादू-टोने की आड़ में महिलाओं का शोषण और ठगी करने वाले एक कथित तांत्रिक को गिरफ्तार कर बड़ा खुलासा किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी महिलाओं को भूत-प्रेत, घरेलू परेशानियों और अशुभ शक्तियों का डर दिखाकर अपने जाल में फंसाता था। इसके बाद वह पूजा-पाठ और विशेष अनुष्ठान के नाम पर उनसे बड़ी रकम वसूलता और कथित तौर पर उनका शोषण करता था।

विज्ञापन

 
महिला की शिकायत पर दर्ज मामले में पुलिस ने आरोपी को उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार किया है। पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर उसके नेटवर्क और अन्य संभावित मामलों की जांच कर रही है।
 
घरेलू संकट और अशुभ शक्तियों का डर दिखाकर जीतता था विश्वास
मानपुर पुलिस उपाधीक्षक धर्मराज चौधरी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी की पहचान उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले के नसीरपुर निवासी सुखवीर उर्फ छोटे उर्फ सुरेंद्र पुत्र दिनेश बाबू के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार आरोपी खुद को बड़ा तांत्रिक बताकर महिलाओं को झांसे में लेता था। वह घरेलू कलह, जीवन में संकट और अशुभ शक्तियों का भय दिखाकर महिलाओं का विश्वास हासिल करता और फिर उन्हें विशेष पूजा तथा तंत्र-मंत्र के नाम पर अलग-अलग धार्मिक स्थलों पर बुलाता था।
विज्ञापन

 
धार्मिक स्थलों पर ले जाकर करता था कथित वारदात
जांच में सामने आया कि आरोपी महिला को अकेले पूजा-पाठ के बहाने हरिद्वार, मेहंदीपुर बालाजी और उज्जैन सहित कई धार्मिक स्थलों पर ले जाता था। वहां तंत्र-मंत्र और विशेष अनुष्ठान कराने का दावा करता और रात में होटल तथा धर्मशालाओं में रुकता था।
 
पुलिस के अनुसार इसी दौरान आरोपी ने महिला के साथ दुष्कर्म किया। साथ ही ग्रह दोष और अनिष्ट का भय दिखाकर उससे बड़ी रकम भी वसूली गई। पीड़िता द्वारा शिकायत दर्ज कराने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की।
 
मोबाइल नंबर बदलकर पुलिस से बचने की कोशिश करता रहा आरोपी
पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी काफी समय से फरार चल रहा था और गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार अपने मोबाइल नंबर बदल रहा था। वह अलग-अलग राज्यों में घूमकर अपनी लोकेशन छिपाने की कोशिश कर रहा था।

पढ़ें- 23 साल बाद इनामी तस्कर गिरफ्तार: गुजरात, मुंबई और बेंगलुरु में की मजदूरी; शादी में गांव पहुंचते ही पुलिस ने हुलिया बदलकर पकड़ा
 
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधिकारियों ने विशेष टीम का गठन किया। मानपुर डिप्टी एसपी धर्मराज चौधरी के नेतृत्व में गठित टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर तंत्र की मदद से आरोपी की लोकेशन ट्रेस की।
 
उत्तर प्रदेश में दबिश देकर की गई गिरफ्तारी
पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद उत्तर प्रदेश के मखनपुर क्षेत्र में दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधिकारियों के अनुसार पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ नामजद मामला दर्ज कराया था, जिसके आधार पर कार्रवाई की गई।
विज्ञापन

 
फिलहाल पुलिस आरोपी से गहन पूछताछ कर रही है। जांच टीम यह भी पता लगाने में जुटी है कि आरोपी ने इसी तरह और कितने लोगों को अपने जाल में फंसाकर ठगी और शोषण किया है।
 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें