फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan LS Election: कांग्रेस प्रत्याशी मुरारी लाल मीणा बोले, दौसा में खोलेंगे मोहब्बत की दुकान

Mon, 25 Mar 2024 08:24 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा

सार

Rajasthan LS Election: देशभर में होली का त्योहार धूमधाम से मनाया जा रहा है। वहीं लोकतंत्र का महापर्व भी अब परवान चढ़ने लगा है। उधर दौसा से कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव के लिए मुरारी लाल मीणा को अपना उम्मीदवार बनाया है, जहां मुरारी लाल ने कहा है कि दौसा में मोहब्बत की दुकान खोलेंगे।

विज्ञापन
कांग्रेस प्रत्याशी मुरारी लाल मीणा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगामी लोकसभा चुनाव को जीतने के लिए राजनेता अपनी-अपने हिसाब से सियासी रंगों में डालने का प्रयास करने लगे हैं। दौसा जिले में भी होली का पर्व बड़े धूम-धाम से मनाया गया। दौसा लोकसभा सीट से कांग्रेस के प्रत्याशी मुरारी लाल मीणा ने धर्मपत्नी के साथ कांग्रेसी कार्यकर्ताओं सहित आमजन के साथ निवास स्थान पर धुलंडी मनाई। 

इधर, लोकसभा प्रत्याशी मुरारी लाल ने कहा कि आने वाला समय सद्भावना का प्रतीक बने और भाईचारे से रहे। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी जी का नारा है कि नफरत के बाजार में मोहब्बत की दुकान खोलनी है, वो नारा साकार हो। भाजपा पर हमला बोलते कहा कि देश में अघोषित आपातकाल लगा हुआ है।

विज्ञापन


हमारी योजनाएं बंद कर दी गई
पिछले 4 महीने में जो हमारी जनकल्याणकारी योजना थी, उनको गिन गिरकर भाजपा ने बंद किया है। आज भाटे बजरी बंद कर दिये गए,  विकास के काम बंद कर दिए और पेंशन बंद कर दी गई। उन्होंने कहा कि दौसा लोकसभा क्षेत्र भारी बहुमत से जीतेंगे। उन्होंने दावा करते हुए कहा कि राजस्थान में बीजेपी से ज्यादा सीट लेकर जाएंगे। उन्होंने एक बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि दौसा लोकसभा पूरे देश में नंबर एक पर जीतेगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें